पोरवाल महिला महासभा ने किया कन्या पूजन व कन्या भोज, गायत्री हवन कर बांटे उपहार

महावीर अग्रवाल

मंदसौर: २५ अक्टूबर ;अभी तक;  अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) के आव्हान पर पोरवाल महिला महासभा मंदसौर द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर पोरवाल छात्रावास मंदसौर पर कन्या पूजन, कन्या भोज व माँ गायत्री के हवन का आयोजन रखा गया!
                        इस अवसर पर पोरवाल महिला महासभा द्वारा 61 कन्याओ का पूजन व अपना घर की बालिकाओं क़ो भोजन प्रसादी करवाया गया, साथ ही समाज की महिलाओ द्वारा माँ गायत्री का हवन पूजन भी रखा गया जिसमे समाज के वरिष्ठ प्रेम रत्नावत,महेंद्र मुजावदिया, सुभाष रत्नावत, जगदीश चौधरी, राधेश्याम गुप्ता, जगदीश गुप्ता, गोविन्द मुजावदिया, मांगीलाल सेठिया, पंकज सेठिया व समाज की महिलाओ ने हवन मे आहुति देकर धर्म लाभ लिया!
                       समाज की महिलाओ द्वारा माँ नवदुर्गा  की प्रस्तुति व गरबा का आयोजन  भी इस अवसर पर किया एवं कन्याओ क़ो गिफ्ट वितरण किया गया, इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मुजावदिया, प्रदेश पदाधिकारी मंजू मुजावदिया, शोभा गुप्ता, किरण गुप्ता, अलका गुप्ता, अनीता गुप्ता, प्रीति घाटिया, अर्चना घाटिया, रमा चौधरी, दुर्गा धनोतिया, निर्मला मंडवारिया,सुनीता रत्नावत, कृष्णा गुप्ता,निर्मला सेठिया, निर्मला रत्नावत, तिलोतमा सेठिया, पुष्पा मेहता, संगीता मोदी, अनीता पोरवाल, सुधा गुप्ता, मेतिका गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थिति रहे, उपरोक्त जानकारी पोरवाल महिला महासभा की प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने दी!