पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 250 प्रतिभाओ क़ो किया गया सम्मानित, 4 लाख रूपये छात्रवृति व सिलाई मशीनों का किया वितरण

महावीर अग्रवाल 


मंदसौर  २ नवंबर ;अभी तक;  अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) शामगढ़ द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्रवृत्ती व सिलाई मशीनों का वितरण किया गया!
                                    आयोजन मे अतिथि के रूप मे डॉ. संजय पोरवाल झालावाड(मेडिकल सुप्रीटेंट व सीनियर प्रोफ़ेसर मेडिकल कालेज झालावाड ), डॉ. वर्षा पोरवाल झालावाड(असिस्टेंट प्रोफ़ेसर शासकीय मेडिकल कालेज झालावाड), श्री जीवन कुमार गुप्ता उज्जैन (जनरल मैनेजर प्रधानमंत्री ग्राम सडक विकास प्राधिकरण), श्री दीपक कुमार धनोतिया, इंदौर (फाउंडर व डायरेक्टर  शॉप किराना) रहे , आयोजन की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने की विशिष्ट अतिथि अ. भा. पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच, पोरवाल समाज मंदसौर के अध्यक्ष शिवकुमार फरक्या,पोरवाल महासभा के संरक्षक बी.एल. धनोतिया नीमच, पोरवाल कुटुंब सहायक संस्था के अध्यक्ष सौरभ रत्नावत ,अ.भा. पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पोरवाल पिपलिया मंडी, पोरवाल साख सहकारी संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष देवीलाल फरक्या सुवासरा, अ. भा. पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया व अ. भा. पोरवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश इकाई) श्रीमती सुनीता मुजावदिया रहे!
                                        सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर आयोजन का शुभारम्भ किया,सरस्वती वंदना व स्वागत गीत श्रीमती संगीता मोदी व श्रीमती सुरक्षा चौधरी ने प्रस्तुत की अतिथियों का स्वगात पोरवाल चेरेटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीशचंद्र चौधरी,मानसेवी सचिव सुनील मांदलिया भानपुरा, कोषाध्यक्ष सुरेश धनोतिया, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता नाहरगढ़,विनोद गुप्ता,के. के. मोदी मंदसौर, ईश्वरलाल धनोतिया नीमच, सहमानसेवी सचिव कैलाश कामरिया मनासा, कार्यालय प्रमुख रामनिवास धनोतिया व सदस्य प्रतिनिधियों ने किया।
स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष जगदीशचंद्र चौधरी ने दिया, वित्तीय वर्ष 2022-23 की आडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष सुरेश धनोतिया (वंडर)ने प्रस्तुत की।
आयोजन मे 250 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिनमे डॉक्टर (MBBS, BDS, BHMS, BAMS), चार्टेड अकाउंटेंट (CA, CS),IIT,PHD,राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित खेल प्रतिभाए-शिक्षक, स्नात्तकोत्तर व स्नातक मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधार्थियो व कक्षा 12 वी मे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओ क़ो प्रतिक चिन्ह (शील्ड) देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 66 प्रतिभावान विधार्थियो क़ो 4 लाख रूपये की छात्रवृती व 5 महिलाओ क़ो सिलाई मशीनो का वितरण किया गया, आयोजन की सभी शील्ड व सिलाई मशीन दानदाताओं के सौजन्य से प्राप्त की गईं ।
उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने उदबोधन मे सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओ क़ो उनकी उपलब्धि व सफलताओं की प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
आयोजन का संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र धनोतिया मंदसौर व पोरवाल महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ ने किया आभार कार्यक्रम संयोजक रामनिवास धनोतिया ने माना