अ.भा तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने राधेश्याम अस्तोलिया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २५ फरवरी ;अभी तक;  अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता रामलाल तेली पचलोड़िया ने बताया कि अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय संयोजक तेली यशवंत कुमार गुप्त, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक महिला मंडल श्रीमती जशोदाबेन मोदी, राष्ट्रीय संरक्षक तेली राधेश्याम गुप्त की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तेली ठाकुर प्रसाद गुप्ता  के अनुमोदन पर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेली बाबूलाल राठौर के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी कि सहमति से प्रदेश का विस्तार करते हुए कांतिलाल राठौर राष्ट्रीय महासचिव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर राधेश्याम अस्तोलिया को मनोनित किया ।
                             इसे लेकर, राजस्थान, महाराष्ट्र, म.प्र. सहित समस्त राठौर तेली समाज में हर्ष व्याप्त है तथा, नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाइयां दे रहे हैं। ज्ञात रहे राधेश्याम अस्तोलिया कई राजनीतिक एवं सामाजिक पदों को सुशोभित कर रहे हैं। यह जानकारी समाज के प्रदेश संगठन मंत्री ओमेश राठौर मंदसौर ने दी।