म.प्र.में असंतोष है सरकार से, राजनीतिक पार्टियों को पहला और आखरी मौका है 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ जुलाई ;अभी तक;  करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज शेखावत ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 विधानसभा क्षेत्रों में क्षत्रियों का प्रभुत्व है। मध्यप्रदेश में सरकार के प्रति जनता में असंतोष है।काफी हद तक जनता में नाराजी है। देश मे जितनी भी करनी सेना काम कर रही है वे सब समाज हित मे काम कर रही है।
                             उन्होंने एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में कहा कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री क्षत्रिय नही है। प्रदेश में करीब 40-45 विधायक क्षत्रिय है। देश की राजनीतिक पार्टियों को पहला और आखरी मौका है।230 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 विधानसभा क्षेत्रों में क्षत्रियों का प्रभुत्व है। इसलिए हम 100 उम्मीदवारों की मांग कर रहे है और इस कारण हमारा कहना है कि अबकी बार हमारी सरकार। नरेन्द्रसिंह तोमर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हां हम उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है।
                                 श्री शेखावत ने कहा कि सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की भागीदारी , राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा क्षत्रियों को उनके प्रभुत्व वाली समस्त विधानसभाओ में टिकिटों का वितरण ,क्षत्रिय कल्याण बोर्ड,स्वर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन गो हत्या रोकने हेतु कड़े कानून एट्रोसिटी का दुरुपयोग रोकने हेतु कड़े कानून और प्रोत्साहन राशि वितरण रोकना । बुंदेलखंड संभाग को अलग राज्य घोषित किया जाए।आरक्षण का कोई विरोध नही किन्तु आरक्षण की समीक्षा हो। आरक्षण में क्रिमिलेयर का प्रावधान और समीक्षा ।लव और लेंड जिहाद को लेकर होगी सरकार से दो टूक बात जैसी 12 सूत्री मांगों को लेकर भोपाल में आगामी 27 अगस्त को जंगी प्रदर्शन करेंगे।
                       करणी सेना के नेता द्वय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शेखावत और मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री इंदल सिंह राणा ने पत्रकारों से कहा कि राजनीतिक पार्टियां सालों से क्षत्रियों की उपेक्षा करती आई है। यह अब नह चलेगा। भोपाल के महापड़ाव में सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास को संरक्षित करने की मांग भी उठाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सहमति नही बनने पर चुनावों में क्षत्रियों द्वारा करारा जवाब इन राजनीतिक पार्टियों को दिया जाएगा। पत्रकारों से चर्चा के समय मात्र शक्ति कु.साधनासिंह चूंडावत भी उपस्थित थी।