यात्रा शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच जिले से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३१ अगस्त ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जन आर्शीवाद यात्राएं निकाल रही है। इसी विषय को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर जन आर्शीवाद यात्रा के संभाग संयोजक एंव भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन भी उपस्थित थे।
                                     प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री गुर्जर ने बताया की आगाती 4 सितम्बर को उज्जैन संभाग में यात्रा का शुभारंभ नीमच जिले से हो रहा है। इस यात्रा शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच जिले से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। प्रदेश में अन्य 4 स्थानों से भी प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किये गये रूट चार्ट पर यात्राओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा करेगें। जन आर्शीवाद यात्रा के उज्जैन संभाग का शुभारंभ नीमच के दशहरे मैदान से होगा। जहॉ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल सभा को संबोधित करेगें।
                             नीमच से यह यात्रा 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका आगमन मंदसौर जिले में 5 सितंबर को गरोठ विधानसभा के गांधी सागर से होगा। गांधी सागर से जन आर्शीवाद यात्रा प्रारंभ होकर गरोठ विधानसभा, सुवासरा विधानसभा, मल्हारगढ़ विधानसभा में होती हुई सांय 06 बजे मंदसौर विधानसभा में प्रवेश करेगी। मंदसौर विधानसभा में जिला मुख्यालय मंदसौर पर एक भव्य रोड़ शौ होगा, तत्पश्चात रात्रि 08 बजे बडी आमसभा का आयोजन होगा।  जन आर्शीवाद यात्रा का रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय मंदसौर रहेगा। 6 सितंबर को मंदसौर विधानसभा के चयनित क्षेत्रों से गुजरती हुई यात्रा रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। जन आर्शीवाद यात्रा के आगे सैकड़ों की संख्या में वाहनों के साथ कार्यकर्ता चलेगें। यात्रा का समापन 25 सितम्बर को भोपाल में कार्यकर्ताओं के महाकुंभ आयोजन के साथ होगा। यह यात्रा संभाग के विभिन्न जिलों की 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 65 बड़ी सभाएं आयोजित की जायेगी। जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार आम जनता के बीच किया जायेगा। जन आर्शीवाद यात्रा लगभग 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इसमें 65 बड़ी सभाओं के साथ 90 रथ सभा एंव 300 से अधिक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत जनता जनार्दन द्वारा किया जायेगा। जन आर्शीवाद यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता व्यापक जनसंपर्क एंव जन जागरण का कार्य कर रहे है और लगभग प्रतिदिन 30 हजार से अधिक लोगों से जुडकर जन आर्शीवाद यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह कर रहे है।