आने वाले तीन माह के प्रतिदिन और प्रतिमीनिट संगठन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २५ जुलाई ;अभी तक;  मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा की। इसके पूर्व भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत् पश्चात जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
                       इस अवसर पर केबीनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग, विधायक गण यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक गण राधेश्याम पाटीदार, चंदरसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, नपा. अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, वरिष्ठ नेता निहालचंद मालवीय मंचासीन रहे।
                         इस अवसर पर चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा की आने वाले तीन माह के प्रतिदिन और प्रतिमीनिट संगठन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और यह आप सभी एक सक्रीय कार्यकर्ता होने के नाते बखुबी समझते है। हमारे शीर्ष नेतृत्व शिवप्रकाश जी, मुरलीधर राव जी एंव मुख्यमंत्री जी व प्रदेश अध्यक्ष जी का स्पष्ट दिशा निर्देश है की अब हमें अपनी आपसी अनबन को छोड़ कर अपना पुरा ध्यान आने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस करना है। हमने पूर्व में कमलनाथ सरकार के 15 माह के शासन को भोगा था। आज मंदसौर जिला हमेशा की तरह पूर्ण रूप से भाजपामय है।
                       उक्त विचार मंदसौर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने व्यक्त किये।वे जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां लोकसभा, विधानसभा, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका एंव नगर पंचायत पर पूर्णतः भाजपा काबिज है। हमने जिले की समीक्षा बैठक समस्त जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में सम्पन्न की है। जिसमें हमने समस्त अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिये है की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी गई राशि का शीघ्र उपयोग कर विकास कार्यों को प्रारंभ करे। मेरा आप सभी पदाधिकारियों एंव मंडल अध्यक्ष से आग्रह है की आप की जानकारी में ऐसे कई कार्य है जिनका भूमि पूजन हो चुका हो और कार्य प्रारंभ न हुआ हो। ऐसे कार्यों को सूचीबद्ध कर संगठनात्मक एंव जनप्रतिनिधियों को अवगत करवायें। जिससे आचार संहिता के पूर्व कार्य प्रारंभ हो जायें। हमें अपनी सरकार के विकास कार्याे की चर्चा एंव विपक्षी दलों के झूठे प्रचार का पर्दाफाश करते हुए संगठनात्मक रूप से चुनावी रण में कूदना होगा। हमें गर्व है की हम एक ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जिसने मध्यप्रदेश में अंबेडकर जी के पवित्र स्मारक की सौगात देने के बाद अब संत शिरोमणी रविदास जी का भव्य मंदिर निर्माण (100 करोड़ रूपये की लागत में) करने जा रहे है। संत रविदास जी के सिद्धांत को जन-जन तक ले जाना होगा। हमें खुशी है की हमारे जिला मंदसौर में 5 हजार करोड़ रुपये की राशि से सिंचाई योजना प्रारंभ हो चुकी है। लगभग 70 वर्ष पूर्व बने गांधी सागर के पानी का उपयोग कर हमने इस जिले में 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया है। देश के सबसे बड़े मुम्बई दिल्ली 8 लाईन एक्सप्रेवे का सेन्टर पांईट मंदसौर जिला है, जिससे आने वाले समय में मंदसौर जिले की ऐतिहासिक प्रगति निश्चित है। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिसमें लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की करोडो माता बहनो को लाभाविंत कर एक नया रिकार्ड बनाया है।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया की आगामी 26 और 27 जुलाई को संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निमार्ण हेतु निकाली जाने वाली रथ यात्रा मंदसौर जिले में भ्रमण करेगी। आप सभी पदाधिकारी गण एंव मंडल अध्यक्ष गण संगठन द्वारा तय की गई रचना अनुसार यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए उसमें हजारो कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होवें। देश के गृह मंत्री अमित जी शाह के उज्जैन प्रवास के दौरान होने वाले त्रिदेव बूथ सम्मेलन में अपने-अपने मंडल के प्रत्येक बूथ से त्रिदेव पदाधिकारियों को उज्जैन भेजना सुनिश्चित करें। हमें प्रसन्नता है की 02 अगस्त को हमारे लाड़ले मुख्यमंत्री जी का मल्हारगढ विधानसभा में आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर होने वाले भव्य रोड शो में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इसके पूर्व भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत् पश्चात जिला पदाधिकारी गणों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर केबीनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग, विधायक गण यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक गण राधेश्याम पाटीदार, चंदरसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, नपा. अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, वरिष्ठ नेता निहालचंद मालवीय मंचासीन रहे।
बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, संजय मुरडिया, राजेश पालीवाल, शिवराज सिंह राणा, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, अकिंत सोनी, निलेश जैन, सुभाष गंगवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, अशोक सूर्यवंशी, सुनिल पटेल, इकबाल बेली, सुवासरा विधानसभा संयोजक जितेन्द्रसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्षगण सौदान सिंह गुर्जर, अभिषेक मांदलिया, उमराव सिंह चौहान, लाल सिंह देवड़ा, भारतसिंह डांगी, ईश्वरसिंह पंवार, विकास सुराना, जगदीश परमार, सुमित सेन, जितेन्द्र बामनिया, श्यामसिंह देवडा सहित पार्टी पदाधिकारी गण एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा ने किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।