आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को मिला यायावरी रत्न सम्मान

दीपक शर्मा

पन्ना १८ जनवरी ;अभी तक; जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को देश की मुख्य भूमि के दक्षिणतम स्थल कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में आयोजित यायावरी स्नेह सम्मेलन में यायावरी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। यायावरी समूह देश भर में घुमक्कड़ी और पर्यटन से जुड़ा समूह है।

यायावरी समूह के संस्थापक द्वय सौजन्य त्रिपाठी और आशीष त्रिपाठी द्वारा कन्याकुमारी में आयोजित यायावरी स्नेह सम्मेलन में पन्ना में पदस्थ मुकेश पाण्डेय को उनके पर्यटन और यात्रा क्षेत्र में किये योगदान हेतु ’यायावरी रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय को पूर्व में पर्यटन क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त हुए है।

श्री पाण्डेय द्वारा पन्ना जिले के पर्यटन के विकास के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के शासकीय सदस्य के तौर पर और व्यक्तिगत स्तर पर भी उल्लेखनीय कार्य किये गए है। ज्ञात हो कि श्री पाण्डेय द्वारा समाजिक तथा शिक्षा के क्षेत्र मे बढचड कर योगदान दिया जाता है। निर्धन तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओ को शैक्षणिक रूप से सहयोग करना तथा अनेक कोचिंग क्लासो मे अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओ को निःशुल्क रूप से शिक्षा प्रदान करना भी इनका मुख्य उद्देश्य है जिससे आम आर्थिक रूप से कमजोर पढाई करने वाले छात्रो को उनकी शिक्षा का लाभ प्राप्त हो सकें। श्री पान्डेय को उक्त रत्न सम्मान प्राप्त होने पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारीयो, पत्रकारो, समाजसेवीयो, साहित्यकारो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।