रतलाम मंडल पर मनाया गया ‘सद्भावना दिवस’

महावीर अग्रवाल
 मंदसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  पर 18 अगस्त, 2023 को ‘सद्भावना दिवस’ मनाया गया। पश्चिम रेलवे  रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार ने सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में  में ‘सद्भावना शपथ’ दिलाई।
                                     पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर श्री कुमार ने भारतीय रेल की प्रगति के लिए एक समान लक्ष्य के साथ एक टीम के रूप में काम करने तथा सामाजिक सद्भाव और सभी धर्मों का आदर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सभी शाखाधिकारिया, अन्‍य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।