सकल ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ जुलाई ;अभी तक;  मंदसौर पृथ्वी पर यदि वृक्षों की हरियाली रहेगी तो प्रत्येक प्राणी मात्र के जीवन में हरियाली ही हरियाली होती है। हम सभी जानते हैं वृक्ष हमारे प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए अत्यंत ही आवश्यक है।
                               उक्त विचार व्यक्त करते हुए सकल ब्राह्मण महिला मंडल मंदसौर की संरक्षक श्रीमती बिन्दु चन्द्रे ने कहा कि जिस पौधे को हम लगा रहे हैं कल वही वृक्ष बन कर हमें छाया और फल देता है।
                                  महिला मंडल द्वारा सुरजन एवं नीम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर श्रीमती सीमा शर्मा, सुधा शुक्ला, शकुंतला भट्ट, कौशल्या शर्मा, गीता दुबे, अंजना शर्मा, चंद्रकला शर्मा, कल्पना शर्मा, आशा शर्मा, अनीता व्यास, पल्लवी नागदा, किरण गौड, नीता जोशी, उर्मिला शर्मा, संगीता नागदा, संगीता नागर, गिरिजा शर्मा, पिंकी भट्ट, गायत्री अग्निहोत्री, अरुणा रीता शुक्ला, सुनीता शर्मा, .गिरिजा शर्मा, ज्योति शर्मा, मिताली जोशी, पुष्पा शर्मा, सीमा आचार्य, राधा नागदा, संगीता जोशी इत्यादि गणमान्य ब्राह्मण महिलाओं ने भागीदारी की।