माहेश्वरी समाज की गौरव अदिती का सांसद श्री गुप्ता की उपस्थिति में माहेश्वरी समाज की संस्थाओं ने किया अभिनन्दन

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २९ जून ;अभी तक;  माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज की सभी संस्थाओं द्वारा जापान में आयोजित जुनियर महिला एशिया कप हॉकी स्पर्धा में स्वर्णकप जीतकर लौटी समाज की गौरव अदिती माहेश्वरी का भव्य अभिनन्दन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने भी उपस्थित हो बिटिया अदिती का अभिवादन किया।
                         इस दौरान माहेश्वरी समाज ने सांसद श्री गुप्ता से मांग की कि अदिती का मध्यप्रदेश शासन की ओर से नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाय। जैसा कि अन्य प्रदेशों की सरकारों द्वारा इस टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है।
                              इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के संरक्षक मोहनलाल मण्डोवरा (चौधरी), संरक्षक प्रहलाद काबरा, समाज अध्यक्ष महेश बंकट सोमानी, उपाध्यक्ष बाबूलाल डागा, हरिवल्लभ मालू, सचिव गोपालदास पसारी, सहसचिव कैलाश छापरवाल, संयोजक चेतन काबरा, जगदीश काबरा, संगठन मंत्री के.के. जाखेटिया, शरद सोमानी, प्रवक्ता राहुल सोनी, जिलाध्यक्ष पंकज डागा, जिला सचिव मनीष  सोमानी, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विजय चौधरी, ट्रस्ट संगठन मंत्री के.के. जाखेटिया, सहसचिव राधेश्याम परवाल, ट्रस्ट सदस्य श्याम मालू, राजेश कासट, माहेश्वरी संघ अध्यक्ष अरूण भदादा, सचिव के.के. जाखेटिया, युवा संगठन अध्यक्ष अजय लढ्ढा, सचिव कुलदीप सोमानी, कोषाध्यक्ष नितेश भदादा, सांस्कृतिक मंत्री रोहन सोमानी, खेल मंत्री अनुप माहेश्वरी, महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू जाखेटिया, सचिव राखी मण्डोवरा, पार्षद दिव्या अनुप माहेश्वरी, पूर्व पार्षद व कोषाध्यक्ष सुनीता बाहेती, समाज के दामोदर कालानी, रमेश काबरा, सुरेश परवाल, महेश चिचानी, संजय मण्डोवरा डीकेवाय, मनोज मण्डोवरा, लायंस क्लब गोल्ड के संभागीय अध्यक्ष विजय पलोड़, राजेन्द्र काबरा, महिला मण्डल सदस्य वंदना सोमानी, जया सोमानी, शिखर चिचानी, सुरेखा झंवर, संध्या काबरा, आभा सोमानी, संगीता मण्डोवरा, सुषमा भदादा, इन्द्रा झंवर, सीमा छापरवाल, विद्या परवाल, स्वाति सोमानी, सीमा चिचानी, अनुष्का परवाल, मधु धूत, अनिता डांगरा, प्रियंका परवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन समाज अध्यक्ष महेश बंकट सोमानी ने किया एवं आभार सचिव गोपालदास पसारी ने माना।