एस बी आई शाखा अमानगंज की सक्रियता से आम जनता को राहतः-डॉक्टर एम पी पान्डेय

दीपक शर्मा

पन्ना २९ अगस्त ;अभी तक; तहसील मुख्यालय अमानगंज स्थित एस बी आई शाखा अमानगंज में सेवारत युवा कर्मठ शाखा प्रबंधक की जागरूकता से आम जनता एंव शासकीय अधिकारी कर्मचारीगण हर मोसम मे राहत महसूस कर रहे है।

                              बीते दिवस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान हमारे मैदानी संवादाता अंकित नामदेव के साथ हूये साक्षात्कार मे म0प्र राज पत्रित संघ पन्ना के आजीवन सदस्य/जिला प्रवक्ता डां एम पी पान्डेय ने ज्वाला देवी प्रागंण में बताया कि उप प्रबंधक संदीप रावत, 2010 बैच के प्रशासनिक अधिकारी भूपेश लखेरा सहित दो दर्जन कर्मचारी गण शाखा प्रबंधक के दिशा निर्देशन में 110 गा्रमों मे फैले किसान वर्ग शासकीय अधिकारी कर्मचारीगण दिन रात तन मन धन से सक्रियता बढते हूये आम जनता को राहत तुरन्त प्रदान करने के साथ ही निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।