लवकुशनगर में पदस्थ एसडीओपी पी एल प्रजापति ने लिया स्वेच्छिक रिटायरमेंट,

रवीन्द्र व्यास
 छतरपुर 30 ;अभी तक; मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर के पुलिस एस डी ओ पूरन लाल प्रजापति ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। शासन ने एसडीओपी का इस्तीफा  मंजूर कर लिया है। उनके त्यागपत्र देने के पीछे राजनीति में जाने की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
छतरपुर  एस पी अमित सांघी ने बताया कि  1/5/23 को प्रजापति  ने स्वेक्षिक सेवा  निवृत्ति के लिए आवेदन दिया  था। जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है,वे 1/8/23 से सेवा निवृत्त हो जाएंगे।
  एसडीओपी पूरन लाल फिलहाल पत्रकारों से चर्चा से बच रहे हैं। किंतु अब उनकी राजनीति के मैदान में उतरने की  चर्चा जोरों पर है।
पूर्व में लवकुशनगर एसडीएम निशा बांगरे भी राजनीति में शामिल होने के लिए दे चुकीं है अपने पद से इस्तीफा