भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी का कांग्रेसजन करेंगे स्वागत

महावीर अग्रवाल
 मंदसौर २७ अगस्त ;अभी तक;  इस वर्ष भी अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन द्वारा खानपुरा प्रतापगढ़ की पुलिया चौराहे पर  प्रातः 11 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा l
                                इस अवसर पर विशेष रूप से मध्यप्रदेश सरकार मे पूर्व मंत्री आदरणीय सज्जन सिंह वर्मा मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल जिला अध्यक्ष विपिन जैन उपस्थित रहेंगे l
                              इस शाही सवारी के भव्य स्वागत करने की अपील शाही सवारी समिति के सदस्य सर्वश्री  कमलेश सोनी लाला ,सुरेंद्र कुमावत, राजेश सोलंकी ,हेमंत हिंगड़, शैलेंद्र गोस्वामी, अनिल मसानिया व मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह तोमर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष श्री सलीम अहमद खान अंबालाल हिंगोरिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला कांग्रेस के समस्त जिला पदाधिकारी,  मोर्चा संगठन के अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष ,मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष गणों ने  आम जनता व कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों से निवेदन  किया है कि अधिक से अधिक संख्या मैं इस अवसर पर पहुंच कर अष्टमुखी श्री भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी का भव्य स्वागत करें l यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री राजनारायण लाड ने दी ।