भाजपा के सभी मण्डलों में सम्पन्न हुए शक्ति केन्द्र सम्मेलन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ अक्टूबर ;अभी तक;  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हीतानन्द शर्मा के मार्गदर्शन में आज प्रदेश के सभी 1068 मण्डलो के साथ मन्दसौर जिले के सभी 18 मण्डलों में शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षानुसार शक्ति केन्द्रों पर शक्ति सम्मेलन सम्पन्न हुए। जिनमें विधानसभा चुनाव जिला संयोजक कैलाश चावला, भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, भाजपा उम्मीदवार गण, जगदीश देवड़ा, हरदीपसिंह डंग, यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, मदनलाल राठौर सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने शक्ति केन्द्र एवं बूथ टोली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
                                  शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधानसभा चुनाव जिला संयोजक कैलाश चावला ने कहा कि अब हम सभी राजनीतिक यु़द्ध के मैदान में उतर चुके है। हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ इस राजनीतिक यु़द्ध पर विजय प्राप्त करने का होना चाहिए।
                                     शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि यह चुनाव हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश और धर्म की सुरक्षा के लिए हमें जी तोड़ मेहनत कर पुनः विजयी पताका लहराना होगी।
                            भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने अपने बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने के लिए बूथ पर जिला संगठन द्वारा दिए गए 15 आवश्यक संगठनात्मक करणीय कार्यों को पूर्ण करना होगा।
                              प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और जननायक शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ पर निवास करने वाली जनता जनार्दन के बीच जाना होगा और उनसे मतदान के रूप में आशीर्वाद प्राप्त करना होगा।
                              प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डंग ने कहा कि आज हमारी प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में अनेक विरोधी दल सनातन धर्म को बदनाम कर रहे है। हमें ऐसे समय में हम सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि विरोधी दलों के इस षड़यंत्र को नेस्तोनाबुत करने के लिए बूथ पर भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाए।
                                  प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश के साथ मंदसौर जिले एवं मंदसौर विधानसभा में विकास के अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिसे विरोधी दल पचा नही पा रहे है। हमें इन्हीं विकास कार्यो को लेकर इस चुनाव में पुनः जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है।
 पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि भाजपा के शासन में आज सड़क, पूल, ओवरब्रिज, अन्डरब्रिज के साथ हजारो करोड़ रूपयें की सिंचाई योजनाए धरातल पर उतरी है। जिससे लाखों किसान और रहवासी लाभान्वित हों रहे है।
 सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने कहा कि आज बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की सारी चिन्ता भाजपा की सरकारों ने की है। हमें ऐसी जनहितैषी सरकार को पुनः बनाने के लिए अपने अपने बूथ पर पार्टी के पक्ष में मतदान कराना है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी