सभी शिक्षक विद्यालय समय पर जाये – कलेक्‍टर 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 12 जुलाई ;अभी तक;   कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के समस्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के प्राचार्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। कलेक्‍टर ने कहा कि समस्त प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यालय की एक गुणात्मक कार्य योजना बनाएं। जिससे आगामी वर्ष में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट हो इसके लिए कार्य योजना बनाएं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुदीप दास, परियोजना अधिकारी श्री लोकेंद्र डाबी, जिले के अधिक प्राचार्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।
                                    कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्य एवं विकासखण्‍ड अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास का समुचित प्रयोग हो। विद्यार्थी स्वयं ही स्मार्ट क्लास को संचालित करने में दक्ष हो। सभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्वयं को अपडेट करें। लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकें विद्यार्थियों को प्रदाय की जाए। विद्यालय के लाइब्रेरी में कहानियां संस्मरण, सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का समावेश हो। जिससे विद्यार्थी अपने आप को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सके। शिक्षक एवं पालक संघ की नियमित बैठक आयोजित करें। शालाओं में आने एवं जाने का समय कड़ाई से पालन किया जाए एवं विशेषकर विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक से अधिक रहे यह प्रयास रहे।
                                       विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप, साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण संबंधी कार्यवाही समय समय में पूर्ण करे। विद्यालय विशेष तौर पर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण यदि उनकी से संबंधित है तो उसका तुरंत संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें।