महाशिवरात्रि पर 24 घंटे खुला रहेगा नर्मदा तट का ज्योंतिलिग ओंकारेश्वर मंदिर,

मयंक शर्मा

खंडवा ४ मार्च ;अभी तक;  देश के द्धादस ज्योतिलिंग में एक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिलिंग में  महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी जारी हे। यहां ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आनेवाले दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर हर साल करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु  ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के पट परंपरानुसार 24 घंटे खोले रखने का निर्णय लिया गया है। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस मौके पर मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर का फूलों से शृंगार किया जाएगा। घाटों पर भी विद्युत साज सज्जा की जाएगी।

यहां महाशिवरात्रि पर द्वादशी तिथि व त्रयोदशी तिथि पर विशेष पूजा होगी। श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक आशीष दीक्षित ने बताया कि  शिवरात्रि के दिन मंदिर के पट सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे और रात 3 बजे तक पट लगातार खुले रहेंगे। दूसरे दिन सुबह 4 बजे से पट फिर खुल जाएंग।

                             इस दिन महानिर्वाणी अखाड़ा शोभायात्रा निकालेगा। महंत कैलाश भारती ने बताया कि इसमें सैकड़ों संत, संन्यासी शामिल होंगे। अन्नपूर्णा आश्रम द्वारा फलाहारी भंडारा आयोजित किया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद गिरी ने कहा कि इंदौर के भक्त यह भंडारा करेंगे। मार्कंडेश्वर महादेव पर वैदिक विधि से रुद्राभिषेक होगा।
                              क्षेत्रीय (पुनासा )े एसडीएम शिवम प्रजापति ने कहा कि ट्रैफिक पर नियंत्रण रखा जाएगा। वाहनों को नगर के अंदर नहीं आने देंगे, बाहर ही पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा कारणों से नावों का संचालन बंद रखा गया है।ें आठ मार्च को महाशिवरात्रि के  उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम शिवम प्रजापति द्वारा बैठक लेकर चर्चा की गई।
                                  मंदिर ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन ने बताया कि ओंकारेश्वर के प्रमुख स्थानों, घाटों और शिवालय पर विद्युत सज्जा की जा रही है। बड़ी संख्या में शिव भक्तों के आने की संभावना के चलते आवश्यक तैयारियां की जा रही है। पर्व पर आयोजित 3 दिवसीय मेले के लिए नगर परिषद द्वारा मूलभूत सुविधाएं और साफ.सफाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात होगा। पिछले साल शिवरात्रि के पूर्व नया झूला पुल का एक सर्पाेटिंग वायर टूटने से पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। अब चालू हो गया है।