विशाल वाहन रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया ने भरा अपना नामांकन

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २६ अक्टूबर ;अभी तक;  मंदसौर विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी यशपाल सिंह सिसोदिया ने आज भारतीय जनता पार्टी संगठन के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन रैली के प्रारंभ होने के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान के बाहर एक जनसभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य वाहन रैली के रूप में हजारों कार्यकर्ताओं का समूह नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ भाजपा उम्मीदवार यशपाल सिंह सिसोदिया के नामांकन दाखिल हेतु सुशासन भवन पहुँचा।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की आज हमें इस बात की आवश्यकता है कि ऐसे सनातन धर्म विरोधी और सशक्त भारत निर्माण में व्यवधान बन रही शक्तियों का नेतृत्व करने वाले विरोधी दल को इन चुनाव में शिकस्त देकर उन्हें नेस्तनाबूद  करना है।
                                        विधानसभा जिला चुनाव संयोजक कैलाश चावला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंदसौर विधानसभा में यशपाल सिंह सिसोदिया के कार्यकाल में भाजपा के बैनर तले अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। यह विकास की बात जन जन तक पहुचाना है।
                                       इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है।अपने 19 वर्ष के भारतीय जनता पार्टी के शासन में मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। पूर्व में मिस्टर बंटाधार और 19 माह की कड़कनाथ सरकार में प्रदेश की जनता अपने आप को दबा हुआ और असहज महसूस करती थी। सड़कों में गड्ढे थे या गढ़ों में सड़क पता नहीं चलता था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जब मध्य प्रदेश सरकार का नेतृत्व किया तब पूरे प्रदेश की दिशा और दशा बदल गई।  शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सौगात हमारे पास है। ऐसे में कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है।
                                               विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार यशपाल सिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार मुझे आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के कारण उम्मीदवार बनाया है। पूर्व में भी मेने आपके आशीर्वाद से विधानसभा में पहुंचकर भाजपा के नेतृत्व में हमने मंदसौर विधानसभा का ऐतिहासिक विकास करके दिखाया है। मेडिकल कॉलेज से लगाकर  दलोदा में शासकीय महाविद्यालय, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज, सीएम राइज स्कूल, फोरलेन सड़क जैसे अनेक विकास कार्य मंदसौर विधानसभा में हुए हैं। दलौदा के विकास का झूठा श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी ले रहे हैं जबकि उन्हें यह समझना चाहिए की मध्य प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं और दलोदा की जनता की मांग पर हमने दलौदा सहित पूरे क्षेत्र का विकास किया है। नवीन मंदसौर विधानसभा बनाने का उनका नारा समझ से परे है। मुझे पूरी उम्मीद है जिला भाजपा संगठन के नेतृत्व में आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत परिश्रम से एक बार फिर इस विधानसभा में कमल का फूल विजयी होगा।
                                               इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, गोपाल पटवा मंदसौर विधानसभा चुनाव संचालक जगदीश परमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, हितेश शुक्ला, नरेंद्र पाटीदार, अरविंद सारस्वत, अजय आसेरी आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया। मंच पर भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गण कारूलाल सोनी, मानसिंह माछौपूरिया, भाजपा वरिष्ठ नेता हंसराज कबाडी, पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, जिला पदाधिकारी गण राजेश पालीवाल, राजेश नामदेव, संजय मुरडिया, प्रीति रोकले ,सुरेंद्र सिंह सिसौदिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील पटेल, मंदसौर विधानसभा चुनाव संयोजक नरेश चंदवानी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह चौहान, मंडल अध्यक्षगण विकास सुराणा, ईश्वरसिंह पंवार, विजय मेहता, नम्रता चावला, प्रीतेश चावला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान सहित भाजपा मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के जिला एंव मंडल पदाधिकारीगण, पार्षद गण, एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
                                       सभा समाप्ति के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य नामांकन रैली प्रारंभ हुई जो गांधी चौराहा से बस स्टैंड, जिला भाजपा कार्यालय, शुक्ला चौक, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, श्रीकोल्ड चौराहा होती हुई सुशासन भवन पहुंची जहां भाजपा उम्मीदवार यशपाल सिंह सिसोदिया ने किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर सहित अनेक संगठन पदाधिकारी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।