महुआगगंव के सरहइया तालाब में दो मासूम की डूबने से मौत,  छाया मातम, 

एस पी वर्मा
सिंगरौली १९ जुलाई ;अभी तक;  जिला मुख्यालय से तकरीबन 90   किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र के महुआगांव में नहाने के दौरान दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
                                 घटना की जानकारी में सरई टी आई नेहरू सिंह खंडावते ने बताया कि मृतक सुरेंद सिंह पुत्र जगत बहादुर सिंह उम्र 11 वर्ष  व आर्यन पुत्र मनोज पनिका उम्र 10 वर्ष दोनो निवासी महुआगाव 18 जुलाई को शाम पांच बजे अपने अपने स्कूल से घर आने के बाद साथ में महुआगंव स्थित सरहइया  तालाब में नहाने गए थे जहां नहाने के दौरान दोनो गहरे पानी में चले गए जिनकी डूबने से मौत हो गई। दोनो के तालाब में नहाने जाने की योजना से अनभिज्ञ परिजन दोनो को परिचित व रिश्तेदारों को यहां खोज़बीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। आज 19 जुलाई को जब दोनो मासूमो का शव तालाब में उतराया तब जाकर दर्दनाक घटना की जानकारी परिजनों को हुई। टी आई श्री खंडावते के अनुसार शव का पंचनामा कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।