मध्यप्रदेश फिर बना तेंदुआ स्टेट पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए गए सबसे अधिक 573 तेंदुए

दीपक शर्मा
पन्ना ५ मार्च ;अभी तक;  मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा इस बार भी बरकरार है। देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश में है और पन्ना टाइगर रिजर्व में इनकी सर्वाधिक संख्या पाई गई। जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी का माहौल है।
                  बता दे की पूर्व में आए आंकड़ों में भी पन्ना टाइगर रिजर्व में अधिक तेंदुए पाए गए थे और ताजा जारी हुए आंकड़ों में भी पन्ना इस बार भी टॉप पर है जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन सहित जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
                                  पन्ना टाइगर रिजर्व जिसे देश दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है और यहां पर गिद्धों की भी अच्छी संख्या है इनके साथ-साथ तेंदुए की संख्या में भी इजाफा हो रहा है बतादे की मध्य प्रदेश को तेंदुआ स्टेट का दर्जा प्राप्त हुआ था जो इस बार भी बरकरार है। और पन्ना टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक 573 तेंदुए रिकॉर्ड किए गए हैं।
                                  फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व बृजेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए बहुत खुशी की बात है क्योंकि पूर्व में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों के लिए जाना जाता था और गिद्धों की भी यहां कई प्रजाति पाई गई थी और अब एक बार फिर से पन्ना टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक तेंदुये दर्ज किए गए हैं उन्होंने बताया कि यही कारण है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में दूर-दूर से सैलानी पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आ रहे हैं।