रेलवे ट्रक पर सुधार कार्य कर रहें दो मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत, तीन अन्य घायल

सिद्धार्थ पांडेय
 जबलपुर ४ अगस्त ;अभी तक;  रेलवे ट्रेक में सुधार कार्य कर रहे दो मजूदरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। तीन अन्य मजदूर भी ट्रेन की चपेट में आने के कारण घायल हो गये। तीनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
                            एसडीओपी सिहोरा पारूल षर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा कटनी के बीच खितौला-कुर्रे पिपरिया के बीच बारिष के कारण रेलवे ट्रेक की गिटटी बह गयी थी। गुरूवार की रात मजूदर रेलवे ट्रेक में गिटटी डालने का काम कर रहे थे। इस दौरान रात 11 से 12 बजे के बीच सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर जोहर लोधी उम्र 50 साल तथा बसंत लोधी उम्र 30 की मौत हो गयी।
                         ट्रेन की चपेट में आने के कारण तीन अन्य मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। षवों को पंचनामा कार्यवाही के पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। मृतक एव घायल व्यक्ति ठेके मजदूर है।