फिर कई ट्रेनें रद्द, तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा

मोहम्मद सईद
शहडोल 13 फरवरी अभीतक। यदि आप 17 से 27 फरवरी के बीच ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी में हैं, तो यह यात्रा आपके लिए कष्टप्रद हो सकती है। क्योंकि रेलवे ने इस दौरान अनेकों ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ट्रेनों को रद्द करने का कारण रेलवे द्वारा घुनघुटी स्टेशन में तीसरी रेल लाइन कनेक्टीविटी के कार्य को बताया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है
                                              मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें 17 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और 19 से 27 फरवरी  तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और 19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड, 20 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर, 19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल और 20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस,18 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवां एक्सप्रेस, 19 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 18248 रीवां-बिलासपुर को रद्द किया गया है।
                                         इसी तरह 19 से 25 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, 20 से 26 फरवरी तक गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, 22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पे. और 22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।
                                          21 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 11751 रीवां-चिरमिरी एक्सप्रेस, 22 एवं 24 फरवरी को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवां एक्सप्रेस, 19 एवं 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, 20 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21 फरवरी को गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 25 फरवरी को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और 26 फरवरी को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
इनका मार्ग परिवर्तित किया
                                       मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी और 19 फरवरी से 24 फरवरी तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी ।