8 लाइन रोड से फरशियो से भरे ट्रक के नीचे गिरने से दो मृत

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ जून ;अभी तक;  मन्दसौर जिले से होकर जारहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन से गत देर रात्रि में कोटा स्टोन की फरशियो से भरे एक ट्रक के पुलिया से कोई 40 फिट नीचे गिर जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
                         घटना के जांच अधिकारी शामगढ़ थाने के ए एस आई श्री शारदा प्रसाद तिवारी ने बताया कि राजस्थान के रामगंजमंडी से कोटा स्टोन की फरशियो भर कर एक ट्रक गुजरात जा रहा था कि शामगढ़ के पास दिल्ली – मुंबई 8 लेन पर एक पुलिया से कोई 40 फिट नीचे गिर गया जिससे प्रेम कुमार पिता रतनलाल मेघवाल 20 निवासी करमदिखेड़ा थाना भानपुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि निजामुद्दीन पिता छप्पू हाजी 26 निवासी भानपुरा की इलाज के लिए लेजाते हुए मृत्यु हो गई।
                              श्री तिवारी ने बताया कि दोनो मृतक  ट्रक में बुरी तरह फसे हुए थे।गत रात्रि में कोई 1 से 2 बजे के बीच यह घटना घटी। दोनो मृतक ट्रक में बुरी तरह फंसे हुए थे जिनको कटर मशीनें व जेसीबी मंगवा कर बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। दोनो मृतक ट्रक में बहुत बुरी तरह फंसे हुए थे। कटर से ट्रक को कई हिस्सों में काटा गया जब कही जाकर 6 से 7 घण्टे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनो व्यक्तियों को निकाला जा सका। निजामुद्दीन को जब बाहर निकाला गया तब उसकी सांसे चल रही थी । उसे अस्पताल इलाज के लिए लेजाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर दोनो मृतकों के परिजन आ गए थे। घटना कैसे घटी इसकी जांच चल रही है।