मुरैना पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

देवेश शर्मा 

मुरैना 14 अक्टूबर  ;अभी तक;  पूर्व  मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्हें वर्ष 2019मे किसी ने  लोकसभा चुनाव लड़ने से मना नहीं किया। उन्होेंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था।उन्होंने कहा कि अब वे 2024 में  चुनाव लड़ेंगी। वे कल सड़क मार्ग से दिल्ली जाते समय मुरैना रेस्ट हाउस पर पत्रकारों सेचर्चा कर रही थी। मधयप्रदेश भाजपा में पार्टी टिकिट वितरण के बाद हो रही बगावत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह तो पार्टी की इच्छा है कि किसको कब विधानसभा का चुनाव लड़ाना है और किसको कब लोकसभा का। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसमें से कोई चला जाए,तो पता नहीं लगे।

                                        उन्होंने कहा कि अपने लोग अपने होते हैं। अगर कोई नाराज भी है तो उनको प्यार से मना लिया जाएगा और जो हमारे लोग दूसरे दल में चले जाएंगे तो वह भी हमारा ही काम करेंगे वहीं स्टार प्रचारक के सवाल पर उन्होंने कहा मैं तो सुपरस्टार हूं ,मुझे स्टार प्रचारक की जरूरत नहीं है।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुरैना के दिमनी विधान सभा क्षेत्र से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव लडना भावी मुख्यमंत्री होने का संकेत है जवाब में कहा कि यह बात भाजपा पार्टी ही बता सकती है।उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की पूरी230सीट जीतने की आशा करती हैं।