डिगॉवमाली विद्यालय मे विदाई समारोह आयोजित कर परिक्षा उपयोगी सामग्री भेट की

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर ३ मार्च ;अभी तक;  शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिगॉवमाली मे प्रतिवर्षोनुसार इस वर्ष भी कक्षा 5वी के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास का साथ मनाया गया। प्रारंभ मे पालक संघ अध्यक्ष श्रीमति सुर्यवंशी तथा उपाध्यक्ष हेमन्त सुनार्थी तथा अरविन्द जैन, विजय माली द्वारा माता सरस्वती का पुजन कर दिप प्रज्जवलित किया। कक्षा 5 के सबाना मंसुरी, दिक्षा मालवीय तथा कोमल मालवीय द्वारा कक्षा को सजाकर अपनी कक्षा की विदाई को यादगार बनाया।
                                     इस अवसर पर पालक संघ अध्यक्ष परिवार द्वारा शाला मैदान मे पॉच फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण जागरूकता हेतु संदेश दिया। साथ ही शाला मैदान मे 2 सीमेंट की कुर्सीया भेट करने की मंशा हेमन्त सुनार्थी पालक संघ उपाध्यक्ष द्वारा की गई। सरपंच प्रतिनिधि दशरथ आंजना ने कक्षा 5 के छात्र छात्रओं के विदाई पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
                               ग्राम डिगॉवमाली के व्यापारी अरविन्द जैन द्वारा शाला सजावट एवं स्वल्पहार की व्यवस्था की गई। संस्था प्रधान श्रीमति समशील परिहार द्वारा पेन तथा परिक्षा उपयोगी सामग्री तथा विजय माली द्वारा पेन तथा कॉपी भेट कर कक्षा 5 के बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
                                      कक्षा 5 के बच्चो द्वारा विदाई के भावुक क्षणों मे शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने विचार व्यक्त किये। कक्षा 4 व 5 के बच्वो ने शाला विकास हेतु धन राशि एकत्र कर डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर चाक पेन, पेन स्टेण्ड, बाल्टी मग्गा तथा खेल सामाग्री देकर अपनी विदाई को सार्थक किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक मनीष पारिख सर ने कहा की छात्र जीवन मे कोमल मन पर शिक्षक शिक्षीकाओं के कहे गए शब्द तथा किया गया व्यवहार सदा अमर रहता है। विदाई के ये भावुक क्षण अविस्मृणीय होते हे। हमे डॉ भीमराव अम्बेडकर से प्रेरणा लेकर समाज मे समानता का संदेश देना है जो अधिकार भारत के राष्ट्रपति को प्राप्त है, वही अधिकार ग्रामीण गरिब किसान, विद्यार्थी और हर आम नागरीक को प्राप्त है। विशेष भोजन का आयोजन मनीष पारिख सर ने किया विद्यार्थीयो के साथ भोजन कर समानता का संदेश दिया। अंत मे आभार श्रीमति समशील परिहार ने माना। यह जानकारी अरविंद जैन ने दि।