प्रदेश

विद्यार्थियों ने किया माता रानी के नौ रूपों का नौ रसों के साथ वर्णन, श्री साई पब्लिक स्कूल में मनाया गरबा महोत्सव

महावीर अग्रवाल 

दलौदा २२ अक्टूबर ;अभी तक;  श्री साँई पब्लिक स्कूल दलौदा में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव (महारास) का आयोजन किया गया।
                                      सर्वप्रथम माता रानी के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात इंटर हाउस जूनियर और सीनियर गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा माता रानी के नौ रूपों को नौ रसों के साथ वर्णन, नारी शक्ति, रास, कृष्ण लीला, कठपुतली नृत्य एवं अनेकता में एकता वसुधैव कुटुंबकम को गरबे के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
                              गरबा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भास्कर हाउस एवं सीनियर वर्ग में आर्यभट्ट हाउस विजेता रहे।
विद्यालय संचालक श्री मोहसिन अख्तर एवं प्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में गरबा केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु यह माँ अम्बा के नौ रूपों की आराधना करने का पर्व है। माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों का महत्व बताते हुए नारी सम्मान एवं समानता की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।
कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य श्री मनोज शर्मा, छात्रा समीक्षा धाकड़ एवं छात्रा नंदिता धाकड़ ने किया एवं आभार छात्रा आलिया बी ने माना।

Related Articles

Back to top button