वृद्धजनों के सम्मान और उनकी देखभाल परमात्मा की पूजा से भी बढ़कर है-डॉ. मजहर हुसैन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २१ अगस्त ;अभी तक;  लायंस प्रांत 3233 ई के प्रान्तपाल के मासिक कैलेण्डर के अनुसार लायंस क्लब मंदसौर द्वारा वृद्धजन दिवस वात्सल्य धाम रेवास देवड़ा रोड़ पर रहवासी वृद्धजनों के साथ मनाने में अत्यन्त हर्ष एवं सुख का अनुभव हुआ। वहां ऐसा लगा कि उनका सम्मान और देखभाल परमात्मा की पूजा के बराबर है, क्योंकि आत्मा सो परमात्मा है। भारतीय संस्कृति में वृद्धजनों की सेवा कर उनसे आशीर्वाद लेने की परम्परा है। परिवार में उनकी अहम भूमिका रहती है साथ ही साथ उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। वृद्धजनों के अनुभवों का लाभ समाज को उठाना चाहिए। यह बात लायन अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन ने अपने उद्बोधन में कही।
                              लायन प्रवीण राठौर ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमारी धरोहर है उनसे जो स्नेह मिलता है वह अविस्मरणीय होता है। लायन डॉ. देवेन्द्र पुराणिक ने कहा कि वृद्धजन हमारा स्वाभिमान है, हमें परिवार के बुजुर्गों को जोड़कर रखना चाहिये परिवार में आदर से रखते हुए उनका सम्मान करना चाहिये। इस युग में वात्सल्य धाम जैसी व्यवस्था बड़ी गंभीर व विचारणीय है। इस पर अंकुश लगना आवश्यक है।
                             वृहद कार्यक्रम के प्रारंभ में वात्सल्य धाम के 25 वृद्धजन महिला पुरुष का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सौजन्य से 15 कुर्सीया वात्सल्य धाम को भेंट की।
                               वर्षा ऋतु के चलते वात्सल्य धाम परिसर में 38 पौधे लगाकर पौधारोपण यिा गया। आभार सचिव प्रेमदेव पाटीदार ने माना।
                                   इस अवसर पर लायन सुभाष बग्गा, नेमकुमार गांधी, एड. गौरव रत्नावत उपस्थित थे। वात्सल्य धाम की व्यवस्थापक श्रीमती प्रियंका कृष्णा बैरागी का सराहनीय सहयोग रहा।