यातायात पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगो को नशा से दूर रहने की दी समझाईश

दीपक शर्मा

पन्ना १७ जून ;अभी तक; पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान चालाया जा रहा ह। थाना प्रभारी यातायात सूबेदार ज्योति दुबे द्वारा लोगो को नशे के विरूद्ध जागरूक किया गया।

                       समझाइश दी गई कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो जीवन को नष्ट कर देती है। नशा नाश के द्वार खोलता है। यह समाज के लिए एक अभिशाप की तरह है। हमे इससे बचना चाहिए। नशे की आदत कभी कभी सेवन करने या मनोरंजन के रूप में सेवन करने से पडती है जो आदत बन जाती है व्यक्ति चाह कर भी उसे छोड नही पाता। इसलिए हमे गुटखा, तम्बाकू, बीडी, सिगरेट, गाजा, भाग, अफीम, शराब जैसे नशीले पदार्थो से दूर रहना चाहिए अपने बच्चो, युवा पीढी को इसकी चपेट में आने से बचाना चाहिए। क्योकिं बच्चे नसमझी में गलत संगत में पडकर इन नशीले पदार्थो का सेवन करने लगते है और अपना जीवन वर्बाद कर लेते है नशीले पदार्थो का सेवन कर व्यक्ति कई समस्याओ को आमंत्रित करता है। कई बीमारियो का शिकार होता है जैसें मानसिक अवसाद अपना अमूल्य इन व्यसनो के सेवन में खर्च कर देते है। नशा समाज को प्रदूषित करता है। कई प्रकार के अपराधो को जन्म देता है। पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी पैदा उत्पन्न करता है। नशा करने वाला व्यक्ति परिवार पर बोझ बन जाता है। इसलिए हमे हमेशा ऐसे व्यसनो के प्रति सावधान रहकर इनसे स्वंय को अपने परिवार और समाज को बचाना चाहिए।

कार्यक्रम में सउनि. आमोद तिवारी, सउनि. मोहम्मद सफीहाशमी, प्र.आर. कमलेश सिंह, नफीस मोहम्मद, आर. सतेन्द्र सिंह शामिल रहे।