प्रदेश

पूर्व में आवंटित आवासीय पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराएंगे- विपिन जैन

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर ४ नवंबर ;अभी तक;  आज भी गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार अपने आवास के सपने को साकार नहीं कर पाया है। भाजपा सरकार द्वारा योजना तो बना ली लेकिन बिना भ्रष्टाचार उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ती। जैसे तैसे उनका ऋण स्वीकृत होता है तो उनको आवंटित पट्टों की रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही है। लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आवास के अधिकार का सशक्त कानून लागू होगा। शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों का पुनः सर्वे कराएंगे। राजीव गांधी आश्रय योजना को पुनः प्रारंभ करेंगे। पूर्व में आवंटित आवासीय पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री होगी। कमलनाथजी की सरकार गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के आवास के सपने को साकार करेगी। अपना आवास उपलब्ध कराने की नीति तैयार कर नये आवास एवं आवासीय क्षेत्र विकसित क्षेत्र विकसित करने के लिये म.प्र. गृह निर्माण मण्डल एवं विकास प्राधिकरणों को सक्षम बनायेंगे। आपने कहा कि अभी भी अभिनंदन नगर सहित मंदसौर नगर में कई कॉलोनियां वैध नहीं हुई है। योजना बनाकर उन्हें वैध कॉलोनी बनाई जाएगी। उक्त बात मंदसौर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने मंदसौर  नगर के  अभिनन्दन मंडलम के वार्ड क्रमांक 5 व 21 में जनसम्पर्क के दौरान कही।
                                              यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने जनसंपर्क की शुरुआत हर्ष विलास रिसोर्ट के समीप से की जो सम्पूर्ण अभिनन्दन क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर  सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया।  अभिनंदन क्षेत्र की कॉलोनियांे व गलियों में जिला कांग्रेस सचिव अनिता कोरी, जिला सचिव महेश गुप्ता, पूर्व पार्षद दिनेश नाई, मंडलम अध्यक्ष अजय सोनी, शहर ब्लॉक सचिव महेश रत्नावत व गोपाल गुप्ता सहित कई स्थानों पर के यहां साफा बांधकर, माला पहनाकर लालकालिन स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने  आमजन के बीच  प्रदेश कांग्रेस के 11 वचन भी दोहराये एवं योजनाओं के फोल्डर का वितरण भी किया  गया।
                                             इस अवसर पर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पुष्पा भारती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ,मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर,शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वश्री अंबालाल हिंगोरिया, सलीम खान, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण में सर्वश्री डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, कमलेश सोनी लाला, आदित्य पाटील, सुनील बसेर, अजय लोढ़ा, राजेश फरक्या, संजय नाहर, हाजी रशीद खान, राजीव गुलाटी, खलील खान, जाहिर पठान, शैलेन्द्र बघेरवाल, विजयसिंह सिसोदिया, सुदर्शनसिंह शक्तावत, मुर्तुजा घड़ियाली, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपल संचेती, नगर पालिका मंदसौर प्रतिपक्ष की नेता रफत पयामी, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, अजजा विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश सिंगार, आईटी सेल अध्यक्ष योगेंद्र गौड ,शहर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी गण में सर्वश्री जगदीश जटिया, शेख बशीरुद्दीन, परमानंद चौहान, श्रीद पाण्डेय, रवि विनायका, महिला नेत्रियों में सरोजसिंह सिसौदिया, बबीतासिंह तोमर, अंजू तिवारी, अनिता कोरी, सुनीता बंडी, इस्टा भाचावत, मधु कड़ावत, अनिता भदोरिया, वर्षा सांखला, जुली दुबे, पुनम कल्याणी, अंचल छाजेड़, रूकमण मोटवानी, चंदा कल्याणी, प्रमिला नाहर, माया दिनेश नाई, आशा रानी, अनुभा कोरी, उर्मिला कोरी, एश्वर्य कोरी, परिदान कोरी,  मंजू बारोट, मंडलम अध्यक्षगण में सर्वश्री शुभम कुमावत, पंकज जोशी, विश्वनाथ सोनी, अजय मारू, रमेश ब्रिजवानी, सेक्टर अध्यक्षगण मे अशोक राठौर, दुर्गाशंकर धाकड़, गोपाल बंजारा, राकेश चौधरी, शांतिलाल प्रजापत, अजीत बंडी, महेश रत्नावत, गणेश सौपरा, ऋषभ कोठारी, दीपक जैन, ऋषभ कोठारी, राहुल तलेरा, अक्षांशु संचेती, बंटी जैन, जीवन मेहर, प्रदीप मालवीया, राकेश सेन सम्राट, दुर्गा शंकर धाकड़, दुर्गेश पंवार, भंवरलाल गुतावत,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अभिनंदन मंडलम अध्यक्ष अजय सोनी ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Back to top button