प्रदेश

संविधान दिवस के अवसर पर पी.जी. कॉलेज में संविधान की उद्देशिका का वाचन एवं ई–क्विज का आयोजन हुआ

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २६ नवंबर ;अभी तक;  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर महाविद्यालय में शैक्षणिक स्टॉफ एवं विद्यार्थियों के समक्ष भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन एवं “भारतीय संविधान को आप कितना जानते हैं?” इस विषय पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया।

                                            प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने महाविद्यालय में उपस्थित शैक्षणिक स्टॉफ, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक तथा विद्यार्थियों  के समक्ष संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए  कहा कि वर्ष 2015 से 26 नवम्बर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था और  26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका इसकी आत्मा है, जिसमें भारत राष्ट्र को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए कहा गया है। उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली तथा बंधुता बढाने के लिए विषय को कहा गया है, जिसके आधार पर भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कुमार आर्य के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने “भारतीय संविधान को आप कितना जानते हैं?” इस विषय पर ऑनलाइन क्विज में भाग लिया एवं प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने my.gov.in लिंक पर जाकर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक डॉ. बी.आर. नलवाया, डॉ. एस.के. तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कुमार आर्य, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रो. योगेश पटेल एवं प्रो. संजय पंवार, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button