प्रदेश

पन्ना विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी-प्रवासी विधायक पलटू राम

दीपक शर्मा

पन्ना २८ अगस्त ;अभी तक; वर्तमान समय मे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस द्वारा अपनी अपनी तैयारीयां की जा रही है। इसी कडी मे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश की विधानसभाओं मे अन्य प्रदेशको के पार्टी के विधायको को प्रवासी के रूप में सभी विधानसभाओ मे जनता की नब्ज टटोलने तथा वर्तमान विधायक द्वारा किये गयें कार्यो का रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेत्रत्व द्वारा भेजा गया है।

                                   इसी कडी में पन्ना विधानसभा के लिए उत्तर प्रदेश की बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पलटू राम खटीक को भेजा गया था। जिन्होने एक सप्ताह पूरे विधानसभा का भ्रमण किया तथा लोगो से भाजपा की सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक के संबंध में चर्चा की तथा अतिंम दिन पत्रकारो से मुखादित होते हुए अपनी बात रखी। उन्होने कहा कि पन्ना विधानसभा में भ्रमण के दौरान मुझे लोगो का आत्मीय प्रेम एवं सहयेग मिला तथा इस विधानसभा में मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह का घर घर संपर्क है एवं उनके द्वारा क्षेत्र मे लगातार विकास कार्य कराये गयें है। जिससे जनता मे उनकी छवि अच्छी है और वह फिर से निर्वाचित होगें। इस दौरान खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button