प्रदेश

खंडवा लोकसभा की खंडवा,मान्धाता हरसूद एवं पंधाना विधानसभा हेतु एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

मयंक शर्मा
खंडवा २० अक्टूबर ;अभी तक  मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला जी के निर्देशानुसार, संजय दत्त जी सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा खंडवा लोकसभा की खंडवा,मान्धाता हरसूद एवं पंधाना विधानसभा हेतु एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसमे खंडवा विधानसभा के लिए जावेद श्रॉफ,हरसूद विधानसभा के लिए मोहन तिवारी,पंधाना विधानसभा के लिए बंटी शेल्के एवं मान्धाता विधानसभा के लिए राजेश शर्मा कि नियुक्ति की गई है।
                     जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे संगठनात्मक मजबूती हेतु राष्ट्रीय संगठन जमावट कर रहा है जिसके तहत यह नियुक्तियां हुई है
                      जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ए आई सी सी ने  सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि 19 अक्टूबर 23 तक निर्दिष्ट निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचें और 15 नवंबर 23 को चुनाव प्रचार समाप्त होने तक वहां अपनी उपस्थिति दर्ज करावे,

Related Articles

Back to top button