प्रदेश

48 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

दीपक शर्मा

पन्ना २१ मई ;अभी तक; जिले के शाहनगर विकासखण्ड अंतर्गत जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में रिक्त जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए 13 जून को मतदान होगा। 12 मई 2023 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार उप निर्वाचन में कुल 48 हजार 721 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 25 हजार 624 पुरूष और 23 हजार 97 महिला मतदता हैं।
                              ग्राम पंचायत शाहनगर सहित झिरमिला, सुडौर, रामपुर खजुरी, तिदुनी, चैपरा, बिसानी, शाहपुर खुर्द, शाहपुर कलां, रमगढ़ा, रोहनिया, खमतरा, आमा, देवरी, पुरैना, सुंगरहा, परसवारा, कचैरी, नुनागर, धौवापुरा, देवरा, ताला, सारंगपुर, सर्रा, श्यामगिरी, पौड़ीकला, मैन्हा और महगंवा बारहो के मतदाता सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ईव्हीएम से मतदान कर सकेंगे। मतदान के लिए कुल 90 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button