प्रदेश

परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज रायसेन के बैनर तले ढोलनगाड़ों डीजों के बीच भव्य शोभायात्रा

दीपक कांकर
रायसेन 22 अप्रैल ;अभी तक;  सर्व ब्राह्मण समाज रायसेन के बैनर तले शनिवार को महर्षि  भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव  के उपलक्ष्य में शाम 4 बजे देवी भगवती माता मंदिर सांची रोड से ढोलनगाड़ों डीजों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के 51 स्वरूपों  की झांकी आकर्षण का केंद्र रही ।आगे आगे डीजे ढोल नगाड़े औरतों के पीछे भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
                                    चल समारोह में शामिल विप्र समाज के लोगों ने हाथों में तलवार भाले और हथियार  लेकर भगवान जय जय परशुराम के जयकारे लगाए ।वही तलवारबाजी  का प्रदर्शन कर विप्र समाज के युवाओं बड़ों ने हैरतअंगेज कारनामे पेश किए और जोश भर दिया।।महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर शहर में जगह-जगह  श्रद्धालुओं द्वारा आस्था श्रद्धा के फूल बरसाकर आरती पूजा अर्चना कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button