प्रदेश

शिवराज सरकार में दलाली, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर -पूर्व सीएम

एस पी वर्मा
सिंगरौली ११ मई ;अभी तक;  प्रदेश में तीन तरह के भाजपाई हैं , शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा। शिवराज  भाजपा  में  दलालों व भ्रष्ट  ठेकेदार सक्रिय हैं, तो महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में  महाराज पोषित मंत्री भूखे शेरो की तरह खुलेआम दलाली व लूट मचाए हैं। इन दो भाजपाइयों के कृत्य से एक तीसरा भाजपा जिसे नाराज भाजपा कहते हैं। जिसमे   जन संघ व पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता आते हैं। जिनकी पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं है।
    उक्ताशय का कटाक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्य्मंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के जिसे उन्होंने एनटीपीसी विंध्यनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल व जिला प्रभारी गुरमीत सिंह , प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी , राम शिरोमणि शाह व लखनलाल आदि भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम श्री सिंह ने कहा की जिले में प्रदूषण की समस्या भयावह स्थिति बनी हुई है पैसे लेकर प्रदूषण युक्त कार्य कराए जा रहे हैं। 2011 से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 12 वर्ष में पूरा नही हो पाया क्योंकि हाइवे निर्माण के ठेकेदारों से पहले ही कमीशन मांगा जाता है। जिस वजह से वह काम छोड़ देते हैं।  काग्रेस की किसान कर्ज माफी  व भू अधिग्रहण योजनाओ की उपलब्धि गिनाते हुए पूर्व सी एम ने कहा कि कांग्रेस ने भू अधिग्रहण में नियम बनाया था कि 5 वर्ष भूमि का उपयोग नही करने पर उसे भू मालिक को वापस कर दिया जायेगा, इसका पालन नही हो रहा है।  ग्रामीण में सर्किल दर का चार व शहर में दो गुना मुआवजे का भी पालन नही हो रहा है, यह सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
भाजपा ने पंचायतों का किया सरकारीकरण
पूर्व सीएम ने रीवा में आयोजित पंचायत राज्य दिवस कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 90 के  दशक में  कांग्रेस ने पंचायतों को जो अधिकार दिया था उसे समाप्त कर सरकारीकरण कर दिया गया है। बिना कमीशन के पंचायतों के विकास कार्यों का भुगतान नही हो रहा है।  आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसान ऋण माफ़ी योजना लाई थी जिसके तहत 50 हजार,1 लाख, डेढ़ लाख व दो लाख कुल चार किश्तों में किसानों का कर्ज माफ कर रही थीं लेकिन भाजपा के सट्टा लोभी और काग्रेस के कुछ गद्दारों की वजह से सरकार गिरा दी गई। शिवराज अपने  आप को किसान पुत्र बोलते हैं किसानों की आय दोगुना की बात करते हैं लेकिन किसानो की आय तो दो गुनी नही हुई लेकिन शिवराज के चार सदस्यीय परिवार की चार गुनी आय जरूर हो गई।
एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, होगी जीत कमलनाथ होंगे सीएम
पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा की काग्रेस ही कांग्रेस को हराती रही है। इसका प्रमुख कारण कार्यकर्ताओ में एकजुटता की कमी रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं है हमारे सभी पधाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरी ताकत से चुनाव लडेंगे और प्रदेश सहित जिले में की अधिकांश सीटे जीतेंगे। श्री सिंह ने कहा की कमलनाथ जी ने उन्हे कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर समीक्षा करने के लिए भेजा है। अपने सीएम बनने के सवाल पर कहा की उनको सीएम नही बनना है बल्कि कमलनाथ जी सीएम होंगे।  कांग्रेस से बगावत कर 2018 में कांग्रेस पार्टी को हरवाने वाले वर्तमान शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह को टिकट देने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा की टिकट देने का निर्णय हाई कमान के हाथ में है रही बात बागी की तो गलती सुधारने का मौका सबको मिलना चाहिए।  इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा की कांग्रेस पार्टी की एक विश्वस टीम सर्वे में लगी है उन्ही के रिपोर्ट के आधार पर टिकट मिलेगा।
प्रदेश सचिव ने किया जोरदार स्वागत
कार्यकर्ता समीक्षा दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने अपनें हजारों समर्थकों सहित बैंडवाजे के साथ सर्किट हाउस माजन मोड़ में जोरदार स्वागत किया। इसीक्रम में लखनलाल शाह व राम शिरोमणि ने बिलौजी में अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button