जिले के 46 हजार 772 किसानों का 102 करोड़ का ब्याज सरकार ने माफ किया : मंत्री श्री डंग

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 13 जून ;अभी तक; / कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में किसान ऋण ब्याज माफी योजना पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राजगढ़ जिले में आयोजित हुआ। जिसका सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से ऑडिटोरियम में देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान ब्याज माफी के साथ-साथ फसल बीमा योजना की राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि भी किसानों प्रदान की गई। कार्यक्रम में किसानों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री नानालाल अटोलिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, श्री मदनलाल राठौर अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, कृषि विभाग के उप संचालक श्री बडोनिया, सहकारिता सीईओ श्री कनेश, अन्य जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में किसान, पत्रकार मौजूद थे।
                                           मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग द्वारा कहा गया कि आज मंदसौर जिले के 46 हजार 772 किसानों का 102 करोड़ 97 लाख रुपया का ब्याज माफ किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ फसल बीमा योजना अंतर्गत 1 लाख 61 हजार 751 किसानों का 53 करोड 29 लाख रुपये का बीमा भी प्रदान किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 1 लाख 95 हजार किसानों का 39 करोड़ की किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि गांव को शहर से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना से हुए। बिजली पर सब्सिडी भी सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही है। चंबल का पानी बिना मोटर के हर खेत तक पहुंचेगा। इस पर कार्य लगातार चल रहा है। लाडली बहना योजना अंतर्गत अब 1 हजार से 3 हजार रुपए देने पर भी सरकार काम कर रही है।
विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि एक समय था। जब किसानों को राहत नहीं मिलती थी। सरकार ने एक बहुत बड़ा बदलाव करते हुए आरबीसी 6-4 में संशोधन किया। अब किसान की आकस्मिक मृत्यु होने पर 4 लाख की राहत राशि किसान के परिवार को प्रदान की जाती है। सरकार हमेशा किसानों की चिंता करती है। चिंता करते हुए ही सरकार ने किसानों का कर्ज का ब्याज माफ करने का सोचा। एक परिवार में शासन की कई तरह की योजनाओं का लाभ अब मिल रहा है। जनकल्याण के काम सरकार कर रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से अब हर खेत, हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचेगा। आज के दिन किसानों को एक साथ तीन तीन सौगाते प्राप्त हुई है। आज का दिन किसानों के लिए स्वर्णिम दिन के समान है। किसान देश का अन्नदाता है और अन्नदाता की चिंता सरकार करती है।