प्रदेश

नपा द्वारा प्रतिबंधित पोलीथीन के विरूद्ध चालानी कार्यवाही, 20 किग्रा पोलीथीन जप्त

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ५ मई ;अभी तक;  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर  एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार सिंह के आदेशानुसार दिनांक 04 मई 2023 स्वच्छ भारत मिशन वार्ड क्र 13 व्यवसायिक क्षेत्रों में पॉलिथिन प्रतिबन्ध हेतु नगर पालिका अधिकारी द्वारा सिंगल यूज पॉलिथिन संग्रह करने पर व्यापारियों की चालानी कार्यवाही की गयी द्य न.पा अधिकारियों द्वारा 20 किलो पॉलिथिन जब्त की गयी तथा व्यापारियों को पॉलिथिन का उपयोग न करने व कपउे से बनी थैलियों तथा अन्य साधन का उपयोग करने हेतु समझाईश दी गयी।

                                  यह चालानी कार्यवाही स्वास्थ्य प्रभारी श्री हेमचंद शर्मा,श्री राजेन्द्र दावरे,प्रभारी श्री बाबु खा भिश्ती,दरोगा श्री जितेन्द्र खोकर ,किरण चनाल व अन्य कर्मचारी की निगरानी में गयी ।

Related Articles

Back to top button