More
    Homeप्रदेशअतिशय क्षेत्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर अप्रैल में होगा नंदीश्वर द्वीप जिनबिम्ब...

    अतिशय क्षेत्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर अप्रैल में होगा नंदीश्वर द्वीप जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ फरवरी ;अभी तक ;   श्री णमोकार महामंत्र साधना केन्द्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर निर्मित हुए नंदीश्वर द्वीप जिनालय का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 11 से 17 अप्रैल तक पूज्य मुनि श्री विमलसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य व ब्रह्मचारी संजय भैयाजी मुरैना के निर्देशन में भव्यातिभव्य में रुप आयोजित होगा।
                                   आयोजन की तैयारियों के संबंध में साधनाकेन्द्र परिसर में वृहद बैठक आयोजित की गई जिसमें पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वानुमति से श्री शांतिलाल बड़जात्या का मनोनयन किया गया।
                                          एड. श्री नरेन्द्रकुमार गांधी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में स्वागताध्यक्ष के रूप में सर्वश्री विजयेन्द्र कुमार सेठी मंदसौर, सोहनलाल गंगवाल भीलवाडा, विजयकुमार विनायका नीमच, जम्बुकुमार सोगाणी नीमच, अजय बाकलीवाल मंदसौर, पवनकुमार अग्रवाल पिपलियामण्डी, रमेश अग्रवाल नारायणगढ़, कमलेश गोयल मल्हारगढ़, शिखरचंद गांधी मनासा व निलेश जैन दलौदा सर्वसम्मति से मनोनीत हुए। आयोजन के मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. चंदा भरत कोठारी का मनोनयन किया गया।
                                 इस अवसर पर पात्र चयन समिति भी बनाई गई जिसमें ब्रह्मचारी संजय भैया व ब्रह्मचारिणी अर्पणा दीदी सहित अन्य को लिया गया। जिसमें महोत्सव में सौधर्म इन्द्र, भगवान आदिनाथ के माता-पिता नाभिराय व मरुदेवी तथा अन्य 23 तीर्थकर के माता पिता, कुबेर इन्द्र महायज्ञनायक, यज्ञनायक, ईशान इन्द्र, सनतकुमार इन्द्र, माहेन्द्र इन्द्र आदि पात्रों का चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
                                     बैठक में सभी पात्रों के लिए न्यौछावर राशियां तय की गई। साथ ही मुनिसंघ के आहार विहार आदि की जिम्मेदारियों एवं महोत्सव की अन्य व्यवस्थाओं लिए समितियों का गठन किया गया।
                                           यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट सचिव श्री अशोक पाटनी ने बताया कि महोत्सव में पात्र बनकर मंगल क्रियाएं सम्पन्न करने के इच्छुक महानुभाव कमेटी से सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक के प्रारंभ में मंगलाचरण चंदा कोठारी ने किया। बैठक का संचालन श्री जंबुकुमार जैन नीमच ने किया व आभार सहसचिव कमल विनायका ने माना।