More
    Homeप्रदेशअब शिवना किनारे लगेंगे 5 हजार बांस व फूलों के पेड़, शिवना...

    अब शिवना किनारे लगेंगे 5 हजार बांस व फूलों के पेड़, शिवना शुद्धिकरण अभियान अंतर्गत लिया संकल्प

    महावीर अग्रवाल 

     
    मन्दसौर ३० मई ;अभी तक ;   विधायक श्री विपिन जैन के आव्हान पर चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान तेजी से आगे बड़ रहा है। इस अभियान को 30 दिन पूरे हो गये। विधायक श्री जैन शिवना शुद्धिकरण के साथ-साथ शिवना के सौंदर्य को लेकर भी प्रयासरत है। 30वें दिन उपस्थित श्रमदानियों ने शिवना के घाटों की सफाई की। घाट से 30 मई को 4 ट्राली गाद, गंदगी व झाड़िया साफ की गई।
                                       विधायक श्री विपिन जैन ने बताया कि शिवना सौंदर्यीकरण हेतु जल्द ही कार्य शुरू होगा। शिवना के घाटों का रंगरोगन किया जाएगा तथा शिवना किनारे 5 हजार बांस व फूलों के पेड़ लगाये जायेंगे। जिससे शिवना का सौंदर्यीकरण होगा। शिवना शुद्धिकरण का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा।
                                           30 मई को विधायक विपिन जैन, समाजसेवी मनीष भावसार, महेश दुबे, घनश्याम भावसार, रामचन्द्र मालवीय, उमेशसिंह बेस, अभिषेक तिवारी, बालकृष्ण पोरवाल, नितनेश बसेर, भंवरलाल प्रजापत, प्रक्षाल जैन, सुरेश सेठिया,  एम्ब्रोज वाल्टर, चंदन शर्मा, राकेश जैन पिंटू, नमन पालीवाल, रमेश सोनी, विजय आनंद,अमलावद गांव से इन्द्रेश कुमावत भगत, महिपालसिंह, कांग्रेसजन तरूण खिची, राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, विजय सिंह सोलंकी, राजेश फरक्या, रमेश सिंगार, अभिषेक पाटीदार, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, सोहनलाल धाकड़, महेश गुप्ता ,मोहनपुरी गोस्वामी,शिवशंकर सौलंकी, आमिन खान, राकेशसेन, ऋषिराज लाड़, गणपत कुमावत, मनोहर रत्नावत, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश मांडवी, गोपाल बंजारा, राजा भाई, महिला नेत्री सोनाली जैन, इष्टा भाचावत, सुनीता बण्डी, अनीता भदोरिया,मीना चौहान, प्रमिला पंवार, आशा पोरवाल, रत्नप्रभा राणावत, दीपाली पोरवाल, योगिता बैरागी, वर्षा दोसरिया, संगीता काला शामगढ़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक श्रमदान करने उपस्थित हुए ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img