More
    Homeप्रदेशअ.भा. सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज भोजनशाला का भूमिपूजन एवं साधारण सभा सम्पन्न

    अ.भा. सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज भोजनशाला का भूमिपूजन एवं साधारण सभा सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर १४ अप्रैल ;अभी तक ;   हमारा लक्ष्य सही हो तो सफलता चरणों को चूमती है। ईश्वर के निमित्त जब हम कोई नेक काम समाज के लिए करते है, ईश्वर सदैव सहायता करते है। औदीच्य ब्राह्मण समाज मंदसौर के छोटे से कुनबे ने बावड़ी कला, चन्द्रपुरा मंदसौर की नवनिर्मित धर्मशाला बनाकर समाज को समर्पित की है। मेरा भी सौभाग्य रहा कि बाबूजी स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय व माता स्व. श्रीमती चन्द्रावती की पुण्य स्मृति में कुछ सहयोग कर सका। आज हमें संगठित रहने की आवश्यकता है।
                                        उक्त उद्बोधन डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय विधायक विधानसभा क्षेत्र जावरा द्वारा अखिल भारतीय सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज की श्री गोविन्द-माधव औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला बावड़ीकला मंदसौर के भूमिपूजन कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में समाज को संबोधित करते हुए कहे।
                                      भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हीरालाल त्रिवेदी मंदसौर के पूर्व कलेक्टर एवं सूचना आयुक्त एवं औदीच्य बन्धु पत्रिका के सम्पादक ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को भी संगठीत करने के प्रयास करना चाहिए। हमारा समाज आर्थिक क्षेत्र में अभी भी पिछड़ा हुआ है। इसको लेकर उन्होनंे चिन्ता जाहीर की। युवाओं की बढ़ती दूरियां पर भी आपने विचार प्रकट किये। औदीच्य बन्धु पत्रिका में राशि प्रदान करने, नये सदस्य बनाने व संरक्षक बनाने पर भी आपने प्रकाश डाला। तथा सिद्धनाथ पाठक नागदा ने अपने विचार प्रकट किये।
    कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गोविन्द माधव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पाहार से समाज के अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द पण्ड्या द्वारा किया गया।
    समाज के अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र पण्डया ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियो के आगमन के महत्व को प्रतिपादित किया। श्री आनन्दीलाल पण्ड्या ने समाज के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
    कार्यक्रम के पूर्व साधारण सभा की बैठक का आयोजन हुआ। उसमें श्री पण्ड्या ने अपने द्वारा किये गये कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तीन वर्ष की सेवाकाल पूर्ण करने पर अन्य को सेवा का मौका मिले इस हेतु अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया। त्याग पत्र को अस्वीकार करते हुए सभी ने करतल ध्वनि से श्री पण्ड्या को पुनः अध्यक्ष पद पर बने रहने हेतु मनोनीत किया।
    युवाध्यक्ष पद हेतु श्री कमलेश पण्ड्या के नाम का प्रस्ताव श्री आनन्दीलाल पण्ड्या द्वारा रखा गया। श्री मुकेश आचार्य द्वारा प्रस्ताव का समर्थन किया तथा उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री कमलेश पण्ड्या को मनोनीत किया।
    विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, श्री हीरालाल त्रिवेदी, श्री सिद्धनाथ पाठक व श्री मनोहरलाल उपाध्याय का स्वागत शाल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री पशुपतिनाथ की प्रतीमा भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
    जावरा से पधारे समाज के अध्यक्ष गिरीराज उपाध्याय, युगलकिशोर भट्ट तथा महेश आचार्य का स्वागत किया गया।
    महेश आचार्य ने बताया कि 8 जून 2025 को जावरा में बटूकों का उपनयन संस्कार समाज की ओर से किया जा रहा है। उसमें रूपये 11 हजार प्रति बटूक राशि निर्धारित की गई तथा 30-30 सदस्य उसमें सम्मिलित हो सकते है।
    कार्यक्रम में आलमपुर ठीकरिया से जगदीश पाठक, राधेश्याम पाठक, बरखेड़ाकला से शिवनारायण पण्ड्या, नरेश ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, रामचन्द्र पण्ड्या, श्यामलाल पण्ड्या, कन्हैयालाल पण्ड्या, यशवंत जोशी, नरेन्द्र पण्ड्या, प्रदीप पण्ड्या, विनोद रावल, विजय रावल, धर्मेन्द्र रावल, अनिल रावल, चन्द्रशेखर रावल, ललित पाठक, बाबूलाल रावल, ओमप्रकाश उपाध्याय, बालमुकुंद जोशी, श्यामसुंदर जोशी, अमरलाल उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, सुनील पण्ड्या, दिनेश पण्ड्या, दीपेन्द्र रावल, राधेश्याम शिकारी, रौनक शिकारी, ओमप्रकाश जोशी, महेन्द्र रावल, राजेन्द्र पण्ड्या, खेरोट राजस्थान से पधारे राजेन्द्र व्यास, कृष्णवल्लभ व्यास, घनश्याम व्यास, राधेश्याम दवे अरनोद, जगदीश पण्ड्या प्रतापगढ़, अश्विनी पाठक, दशरथ पण्ड्या, योगेश शर्मा, हेमन्त पण्ड्या, प्रकाश शर्मा, विनोद आचार्य, मुकेश आचार्य, रामप्रसाद पण्ड्या, कृष्णकांत शर्मा, श्रीमती शकुंतला उपाध्याय, श्रीमती सुमन रावल, अमित भट्ट, विनोद शर्मा, दीपक जोशी, अरविन्द रावल, रमेश शर्मा, नागदा से पधारे सुंदरलाल जोशी (सूरज), पत्रकार निलेश मेहता, ईश्वरलाल शर्मा, राजकुमार जोशी आदि सम्मिलित हुए तथा बाहर से पधारे व बुजुर्ग महानुभावों का दुपट्टे से स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्ड्ेय ने भोजनशाला निर्माण हेतु रूपये 51 हजार  की घोषणा की। तथा मुख्य अतिथि श्री हीरालाल त्रिवेदी ने रूपये 11 हजार रू. तथा सिद्धनाथ पाठक नागदा ने रू. 2100 समाज को प्रदान किये।
    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आनन्दीलाल पण्ड्या द्वारा किया गया। आभार श्यामसुंदर जोशी ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img