More
    Homeप्रदेशइंदौर रेलवे स्‍टेशन पर छोटा भीम कैरेक्‍टर पर आधारित संरक्षा जागरुकता प्रदर्शनी...

    इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर छोटा भीम कैरेक्‍टर पर आधारित संरक्षा जागरुकता प्रदर्शनी बना यात्रियों के आकर्षण का केन्‍द्र

    महावीर अग्रवाल
      मंदसौर 18 जून ;अभी तक ;   पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्री सुविधा के साथ ही ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है।  जनजागरुकता यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा का एक महत्‍वपूर्ण अंग है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा यात्रियों को जागरूक करने के लिए विभिन्‍न माध्‍यमों का उपयोग कर रहा है।
                              खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया कि इसी क्रम में जन जागरूकता और यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत पश्चिम रेलवे *छोटा भीम* के साथ जुड़ गया है। इसके तहत पश्चिम रेलवे शैक्षणिक और आउटरीच गतिविधियों  की पहुँच बड़े स्‍तर पर करने के लिए *छोटा भीम* की दुनिया के प्रिय पात्रों का उपयोग कर रहा है।
                               आजकल *छोटा भीम कैरेक्टर* बच्चों में काफी लोकप्रिय है। छोटा भीम करेक्टर के माध्यम से बच्चें तो संदेश ग्रहण कर ही रहे हैं। इसके इसके साथ ही बच्चों के माध्‍यम से बड़ों में भी संदेश पहुंचाने में मदद मिल रही है।
    छोटा भीम कैरेक्‍टर के माध्‍यम यात्रियों के मध्‍य सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 18 जून, 2025 से एक जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस कैंपेन के अंतर्गत यात्रियों को छोटा भीम कैरेक्‍टर के माध्‍यम से चलती ट्रेन से न उतरने – चढ़ने के विषय को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है।
    इसके अलावा पश्चिम रेलवे ट्रेसपासिंग व सेफ्टी से संबंधित अन्य विषयों पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन पर प्रदर्शनी के अलावा अनाउसमेंट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया व डिजिटल स्क्रीन पर भी जागरूकता के मैसेज दिये जा रहे हैं। इस कैंपेन के तहत नुक्कड़ नाटकों व अन्य परंपरागत माध्यमों से कैंपेन को चलाया जा रहा है।
    इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर छोटा भीम कैरेक्‍टर पर आधारित यह प्रदर्शनी यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र बन गया है। यात्री आते जाते एक नजर देख रहे हैं जिससे प्रदर्शनी में प्रदर्शित संदेश भी आम यात्रियों तक काफी आसानी से पहुँच रही है। बच्‍चों के लिए यह आकर्षण का महत्‍वूपर्ण केन्‍द्र बन गया है। छोटा भीम के साथ बच्‍चे एवं बड़े फोटो एवं सेल्‍फी ले रहे हैं। इस प्रकार का आकर्षण किसी न किसी रूप में संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संदेश यात्रियों तक काफी सरलता से पहुँचाया जा रहा है।
    स्‍कूल, कॉलेज या किसी संस्‍था/संगठन से जुड़े लोग भी इस अभियान में रेलवे से पूर्व अनुमति लेकर नुक्‍कड़ नाटक या अन्‍य माध्‍यमों से इस अभियान में सहयोग दे सकते हैं।
    पश्चिम रेलवे के इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर यह अभियान 22 जून तक चलेगा। इसके बाद यह अभियान मंडल के उज्जैन व रतलाम रेलवे स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img