More
    Homeप्रदेशइनरव्हील क्लब ने जिला चिकित्सालय के दिव्यांग विभाग में हाइड्रोलिक व्हीलचेयर व...

    इनरव्हील क्लब ने जिला चिकित्सालय के दिव्यांग विभाग में हाइड्रोलिक व्हीलचेयर व वॉकिंग स्टैंड भेंट 

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ मई ;अभी तक ;   इनरव्हील क्लब मंदसौर 304 के तत्वाधान में क्लब सदस्य श्रीमती सुनीता मित्तल के सहयोग से शासकीय जिला चिकित्सालय के दिव्यांग विभाग में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए नई हाइड्रोलिक व्हीलचेयर प्रदान की गई। साथ ही क्लब सदस्य श्रीमती कमल शर्मा द्वारा इसी विभाग में दिव्यांग मरीजों के लिए वॉकिंग स्टैंड उपलब्ध करवाई।
                                         क्लब अध्यक्ष शर्मिला बसेर ने कहा इनरव्हील क्लब मंदसौर अपने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए क्लब सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। चिकित्सालय में दी गई व्हीलचेयर आधुनिक तकनीक से युक्त है, जिससे मरीजों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया जा सकेगा। वहीं वॉकिंग स्टैण्ड से भी मरीजों को लाभ मिलेगा।
                                   इस योगदान के लिए स्थानीय अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने इनरव्हील क्लब का आभार प्रकट किया। क्लब का यह प्रयास न केवल दिव्यांगों के जीवन में सहूलियत लाएगा, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।
                                         इस अवसर पर डॉक्टर हिमांशु यजुर्वेदी ने क्लब के इस योगदान के लिए इनरव्हील क्लब का आभार प्रकट किया। उन्होनंे कहा कि क्लब का यह प्रयास न केवल दिव्यांगों के जीवन में सहूलियत लाएगा, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।
    इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रीति छाबड़ा, सुनीता मित्तल, पुष्पा जोशी, कमला शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। आभार क्लब सचिव सोनिया खिमेसरा द्वारा व्यक्त किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img