More
    Homeप्रदेशउनि शुभम व्यास की टीम द्वारा 700 किमी दूर मोरबी गुजरात से...

    उनि शुभम व्यास की टीम द्वारा 700 किमी दूर मोरबी गुजरात से अपहर्ता को किया दस्तयाब

    महावीर अग्रवाल
      मंदसौर १० अप्रैल ;अभी तक ;   विगत 10 दिवस मे थाना सीतामऊ के 07 अपहृत बालिकाओ को दिल्ली , मोरवी गुजरात. नीमच व अन्य स्थानो से दस्तयाब कर परिजनो के सुपूर्द किया ।
                                   घटना का विवरण – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओ के संबंध मे आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा ग्राम धतुरिया से  अपह्रत बालिका रानू (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल को दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया गया ।
                                   घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 22.03.25 को सूचनाकर्ता ने अपने नाबालिग पुत्री रानू (परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल के घर से बाजार जाने के लिए कहकर जाने के बाद वापस घर नही आने पर रिपोर्ट थाने पर की जिस पर से थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 187/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान अपहर्ता तथा आरोपी की तलाश में गठित विशेष टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर भिन्न भिन्न स्थानों पर दबिश दी गई बाद प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अनुसंधान करते हुऐ उनि शुभम व्यास तथा टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ विश्वसनीय मुखबीर तंत्र के आधार पर अपहर्ता को मोरबी गुजरात से बरामद कर सफलता प्राप्त की ।
    सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे निरी.मोहन मालवीय,उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी तथा पुलिस बल सीतामऊ, साइबर सेल मंदसौर का विशेष योगदान रहा ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img