More
    Homeप्रदेशकर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने है हरकियाखाल बालाजी मंदिर में...

    कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने है हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की 

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर,नीमच 12 अप्रैल ;अभी तक ;   कर्नाटक के  राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को नीमच जिले के सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हरकियाखाल  बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर ,पूजा अर्चना की और हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हवन में शामिल होकर, मंत्रौचार के साथआहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ हवन की पूर्णाहुति मैं भी शामिल होकर आहुतियां दी और आरती में भी भाग लिया।
                                        इस अवसर लोकसभा पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक गरोठ श्री चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक सुवासरा सीतामऊ श्री श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ,पूर्व विधायक आलोट श्री जितेंद्र गेहलोत, नीमच नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, वैश्य समाज के श्री संतोष चोपड़ा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक खींची, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के पदाधिकारी, एसपी श्री अंकित जायसवाल एसडीएम श्री संजीव साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
                                  इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित श्री लक्ष्मी नारायण जी शर्मा, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर समिति की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया।
                                   प्रारंभ में महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत के श्री हरकीयाखाल  बालाजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसपी श्री अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img