More
    Homeप्रदेशकालिदास प्रसंग में  विद्यार्थियों के लिए श्लोक पाठ और भाषण प्रतियोगिता का...

    कालिदास प्रसंग में  विद्यार्थियों के लिए श्लोक पाठ और भाषण प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर १९ जून ;अभी तक ;   कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन संस्कृति विभाग मप्र शासन व जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी 26 ओर 27 जून को नगर में महाविद्यालय परिसर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में कालिदास प्रसंग का आयोजन होने जा रहा है।
                                        अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने बताया कि विद्यार्थियों को कालिदास प्रसंग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृत श्लोक पाठ और भाषण प्रतियोगिता विद्यालय स्तर तथा नगर स्तर पर संपन्न होगी। समस्त शासकीय एवं और शासकीय विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। अपने बताया कि विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थी नगर स्तर पर सम्मिलित हो सकेंगे।प्रत्येक स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय तथा 10-10 प्रोत्साहन प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे समस्त स्तर पर छात्र-छात्राओं को आधिकारिक संख्या में प्रेरित करने के लिए संस्था प्रमुख एवं संस्कृत शिक्षक प्रतियोगिता संयोजक को अकादमी द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। मंदसौर नगर से बाहर से आने वाले चयनित प्रतिभागियों एवं प्रभारी शिक्षकों को वास्तविक मार्ग बस रेल सामान्य श्रेणी के किराए का भुगतान किया जाएगा। नगर स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की समारोह में प्रस्तुति के संबंध में सूचना पृथक से प्रदान की जाएगी। डॉ. गंधे ने बताया कि पुरस्कार वितरण की तिथि स्थान आदि की सूचना पृथक से दी जाएगी। श्लोक पाठ हेतु वाद्य यंत्रों का उपयोग स्वैच्छिक  होगा श्लोकपाठ प्रतियोगिता में उच्चारण, लय गति विराम आदि को महत्वपूर्ण माना जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को श्लोक पाठ हेतु निर्धारित श्लोक का पाठ करने पर ही मूल्यांकन हेतु मान्य किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता का विषय है “मालवा के गौरव महाकवि कालिदास” भाषण प्रति.में  विषय वस्तु प्रस्तुति तथा श्रोताओं पर समग्र प्रभाव का आकलन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में किसी धर्म जाति लिंग आदि पर टिप्पणी नहीं की जाएगी। निर्णायक मंडल में तीन निर्णायक होंगे तीनों के योग के अनुसार वरीयता निर्धारित की जाएगी। इसी प्रकार महाविद्यालय स्तर पर भी यह प्रतियोगिताएं होंगी। यह जानकारी कालिदास प्रसंग के स्थानीय संयोजक ब्रजेश जोशी ने दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img