महावीर अग्रवाल
मंदसौर 2 मई ;अभी तक ; कृषक सम्मेलन एवं एग्री हॉर्टी एक्सपो में 15 विषय विशेषज्ञों व्याख्यान के रूप में अनुभव साझा करेंगे। किसानों को खेती किसानी से जुड़ी तकनीकी सलाह प्रदान करेंगे। विशेषज्ञ श्री योगेश राजवाड़े, संरक्षित खेती एवं सेंसर बेस्ड ऑटो मेशन एवं फर्टिगेशन सिस्टम पर jankari देंगे। विशेषज्ञ श्री तेजराम नागर, हाइड्रोपोनिक्सर एवं एरोपोनिक्स तकनीक पर जानकारी देंगे।
वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता, मसाला फसलों की उन्नत खेती पर जानकारी देंगे। वैज्ञानिक श्री ए.के.मिश्रा, लहसुन एवं प्याज की उन्नत किस्मों, मार्केटिंग एवं प्रसंस्करण विषय पर जानकारी देंगे। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जी.एस.चुण्डावत, समन्वित कीट प्रबंधन एवं मिटटी में जैविक पदार्थ प्रबंधन पर जानकारी देंगे। अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर श्री जे.एस.तोमर, फसल विविधिकरण पर जानकारी देंगे। सहायक प्राध्यापक डॉ. रोशन गलानी, मिटटी परिक्षण पर जानकारी देंगे। प्राध्यापक डॉ. शरद चौधरी, औषधीय एवं सुगंधित फसलों की खेती पर जानकारी देंगे। सहायक प्राध्यापक श्री आर.एन.कानपूरे, संतरे की उन्नत खेती के बारे में तकनीकी जानकारी देंगे। सह प्राध्यापक डॉ. एस.एस. कुशवाह, लहसुन उत्पादन में मुख्य समस्या और समाधान पर जानकारी देंगे। उप संचालक कृषि नीमच श्री बी.एस.अर्गल, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन एवं नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल तिलहन पर जानकारी देंगे। उप संचालक उद्यानिकी नीमच श्री अंतरसिंह कनोजी, उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी पर जानकारी देंगे। उप परियोजना संचालक आत्मा श्री यतिन मेहता, आत्मा योजना, जैविक खेती पर जानकारी देंगे। सहायक संचालक कृषि नीमच श्री ओ.एस.बर्मन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना पर जानकारी देंगे। कंसलटेंट श्री जितेन्द्र पाटीदार, अंगूर प्रसंस्करण तथा वाईनरी इकाई पर जानकारी देंगे। कंसलटेंट श्री अभिषेक गुर्जर, हाइड्रोपोनिक्स पद्धति से फसल उत्पादन पर तकनीकी पर जानकारी देंगे। सीनियर एग्रोनामिस्ट श्री अजहर जेदी, सूक्ष्म सिंचाई एवं टिश्युकल्चर तकनीकी पर जानकारी देंगे। विषय विशेषज्ञों की सलाह किसानों के लिए खेती किसानी में मिल का पत्थर साबित होगी।