More
    Homeप्रदेशकेन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ठाकुर ने भगवान पशुपतिनाथ के...

    केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ठाकुर ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 18 अप्रैल ;अभी तक ;  केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा जिले वासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। उसके पश्चात मंदसौर काला खेत मैदान में चल रहे विशाल महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। सोमयज्ञ में शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी, यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img