More
    Homeप्रदेशगंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन

    गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन

    महावीर अग्रवाल 
    मन्दसौर १६ अप्रैल ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील शाखा सीतामऊ द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान की प्रतियोगिता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में  संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
                                       कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कयामपुर के सरपंच जगदीश माली ने की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा और मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष पंकज मंडलोई तथा शा. उ. मा. वि. कयामपुर के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रकाश डाला तथा तहसील उपाध्यक्ष पंकज मण्डलोई और दयारामपुरी गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। गंगा जल संवर्धन अभियान की प्रतियोगिता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम संदीप चावलिया, द्वितीय विशाल माली, तृतीय कविता मंडलोई रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img