More
    Homeप्रदेशगच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्य सेन सुरीश्वर जी म सा के 75 वे...

    गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्य सेन सुरीश्वर जी म सा के 75 वे जन्म महोत्सव एवं स्नात्र पुजन के एक वर्ष  पूर्ण होने पर सामूहिक स्नात्र पूजन करने वाले बच्चों एवं स्नात्र मंडल का हुआ बहुमान

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २८ अप्रैल ;अभी तक ;    श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर संघ एवं स्नात्र मंडल के तत्वाधान में आचार्यश्री नित्यसेन सूरिश्वर जी मसा के 75वे जन्मदिवस के निमित्त एवं स्नात्र पूजन महोत्सव के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रति रविवार लाभार्थी परिवार के सहयोग से स्नात्र पूजन का आयोजन करवाने वाले स्नात्र मंडल एवं स्नात्र पूजन करने वाले सभी 45 बच्चों का बहुमान किया गया।
                                     इस अवसर पर श्री संघ के वरिष्ठ श्री सुरेन्द्र लोढ़ा़, श्री गजेंद्र  हींगड़, श्री विजय सुराणा, श्री जिनेन्द्र डोसी, अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीता पोरवाल,  महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका कोलन राष्ट्रीय सहमंत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।
                                        कार्यक्रम 27 अप्रैल रविवार को श्री राजेन्द्र जयतं उपाश्रय जनकूपुरा में दोपहर 4.15 से भगवान श्री अजीतनाथ जी एवं राजेन्द्र सूरिश्वर जी मसा और पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वरजी म सा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ।    कार्यक्रम के शुरूआत में नन्ही बालिकाओं ने   नमस्कार महामंत्र की प्रस्तुति दी। पधारें हुए सभी अतिथियों का स्वागत श्रीसंघ के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा  श्री, महेंद्र छिंगावत ने रखी। अध्यकक्षीय उध्बोधन श्री गजेन्द्र हिंगड़ ने दिया श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री *जैन रत्न*  श्री सुरेन्द्र जी लोढा, हमें संमबोधन में अनेकों जानकारी दी  महीला परीषद राष्ट्रीय महामंत्री  श्रीमती संगीता पोरवाल,  मप्र महीला परीषद अधयक्ष श्रीमती सारिका कोलन ने अपना उद्बबोदन दिया।
                                               जिसके बाद स्नात्र मंडल के सदस्यों महेन्द्र छिंगावत, शिल्पेश नाहटा, अमित हिंगड़, अजय छिंगावत एवं महिला परिषद की राष्ट्रीय सह मंत्री , सुनिता खाबिया शाखा अध्यक्ष ललीताकर्नावट , सचिव टीना हिंगड़ शिक्षिका शंकुतला सोनगरा का बहुमान   किया गया। जिसके बाद स्नात्र पूजन करने वाले सभी 45 बच्चों का  पुजा के  वस्त्रों से बहुमान श्री संघ एवं लाभार्थी परिवारों के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर यतीन्द्र ज्ञानपीठ के पुरूस्कार भी वितरित किये गये। इस दौरान , महेंद्र नाहटा अजय  फांफरीया, कमलेश सालेचा,विशाल हीगड़ मनीष मारू, वीरेन्द्र कर्नावट, अरविंद छि़ंगावत, विजेंद्र फांफरीया, रोहित संघवी  रक्षित पोरवाल,  हेमत चपरोत रत्नैश पारख, अनिल खाबिया,  अखिलेश,  सुराणा , अंकित कर्णावट  , सिद्धांश पोरवाल, दीपक चपरोत,  अपूर्व डोसी एवं महिला परीषद की सदस्याऐ उपस्थित थी
    महेन्द्र छिंगावत ने बताया कि  भगवान श्री अजीत नाथ मंदिर जनकुपूरा में प्रति रविवार को स्नात्र पूजन किया जाता है। जिसमें बच्चों द्वारा स्नात्र पूजन की विधि चेत्यवंदन, अष्टप्रकारी पूजन, शांतिकलश आदि क्रियाएं संपन्न करवाई जाती है। इसमें प्रति रविवार को समाज के लगभग 40 से 45 बच्चों के द्वारा स्नात्र पूजन का आयोजन संपन्न करवाया जाता है।  कार्यक्रम का संचालन श्री संघ के सचिव अशोक खाबिया   ने किया। अंत में आभार अमित हिंगड़ ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img