महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १३ फरवरी ;अभी तक ; प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के रसायन विभाग द्वारा इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्यूर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री (IUPAC), एसोसिएशन ऑफ केमिस्ट्री टीचर्स (ACT) एवं APTI विमेन फोरम के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल वूमेन ब्रेकफास्ट 2025 प्राचार्य डॉ. जे. ऐस. दुबे के मार्गदर्शन में दिनांक 11/02/2025 को आयोजित किया गया। वेबीनार की थीम- “एक्सीलरेटिंग इक्विटी इन साइंस” थी l
प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे ने अपने उदबोधन में रसायन को दर्शनशास्र से जोड़ा एवं रसायन को रस एवं आयनों का एक संगम बताया साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने कार्यस्थल एवं घर से जुड़ी सभी चुनौतियों का सामना सहजता से कर लेती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल के लिए रसायन विभाग को बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राखी खाबिया, प्रोफेसर एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंदौर ने “फ्रॉम पायनियर टू पाथ ब्रेकर्स: विमेन शेपिंग इंडिया साइंटिफिक लैंडस्केप “विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया l उन्होंने अपने व्याख्यान में विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न महिला वैज्ञानिकों के बारे में बताया साथ ही विज्ञान के क्षेत्र एवं कार्य स्थल पर आने वाली विभिन्न चुनौतियों के विषय में भी जानकारी दी । उन्होंने प्रथम महिला वैज्ञानिक कादम्बिनी वासु गांगुली, डॉ. जानकी अमाल (प्रथम महिला वनस्पति वैज्ञानिक), डॉ. रितु कारीधाल (रॉकेट वुमेन ऑफ़ इंडिया), टेसी थॉमस (मिसाइल वुमन) आदि के जीवन संघर्ष और सफलता के बारे में बताया साथ ही छात्राओं को विज्ञान विषय में अपना भविष्य बनाने और अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को विज्ञान के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में भी बताया जिससे कि वह अपनी उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में आने वाली आर्थिक समस्याओं को भी दूर कर सकें।
रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष सुश्री खुशबू मंडावरा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ग्लोबल विमेन ब्रेकफास्ट आयोजित करने का उद्देश्य एवं ग्लोबल विमेन ब्रेकफास्ट के पिछले छह वर्षों की थीम विद्यार्थियों को बताई l कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री सायमा परवीन ने किया एवम आभार श्री महेश बामनिया ने व्यक्त किया l कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री राजेश भावसार, डॉ. नितिन कारपेंटर, डॉ. मनीषा कोठारी, प्रो. अर्चना उपाध्याय, एम.एस.सी. रसायन शास्त्र एवं बी.एस.सी के विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. पी. पंवार, डॉ. टी.के. झाला, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. कविता बुंदेला, डॉ. सिद्धार्थ बरोड़ा, डॉ. उत्तम कुमावत आदि उपस्थित थे।