More
    Homeप्रदेशजितेन्द्र मित्तल लायंस के ग्लोबल एक्सटेंशन टीम कोऑर्डिनेटर नियुक्त, चेन्नई में आयोजित...

    जितेन्द्र मित्तल लायंस के ग्लोबल एक्सटेंशन टीम कोऑर्डिनेटर नियुक्त, चेन्नई में आयोजित मिशन 1.5 समिट में करेंगे प्रांत का प्रतिनिधित्व

    महावीर अग्रवाल 
    मन्दसौर २४ अप्रैल ;अभी तक ;   लायंस क्लब इंटरनेशनल, प्रान्त 3233 ई2 के नव निर्वाचित प्रान्तपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा लायन जितेन्द्र मित्तल को प्रान्त 3233 ई2 का वर्ष 2025-26 के लिए ग्लोबल एक्सटेंशन टीम (गेट) कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों के सेवाभाव, नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।
                                   लायन जितेन्द्र मित्तल लायंस क्लब मन्दसौर के एक समर्पित एवं प्रेरणादायक सदस्य हैं, जिन्होंने समाज सेवा के अनेक प्रकल्पों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनकी नियुक्ति से प्रान्त 3233 ई2 में नेतृत्व क्षमता, प्रशिक्षण एवं सेवा कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
                                      गेट का उद्देश्य प्रान्त में नए क्लबों का गठन, सदस्यता वृद्धि, सदस्यों की संलग्नता तथा नेतृत्व विकास को बढ़ावा देना है, और लायन जितेन्द्र मित्तल इस दायित्व को सफलता पूर्वक निभाएंगे, ऐसी पूरी आशा है। वर्तमान में अंतररास्ट्रीय द्वारा चलाये जा रहे मिशन 1.5 के मद्देनज़र यह महत्वपूर्ण इन्हें दिया गया है। लायन जितेन्द्र मित्तल आगामी 20-21 जून को लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा चेन्नई में आयोजित मिशन 1.5 समिट में भी प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपरोक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया कोऑर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img